Categories: देश

Korba Tragedy: कोरबा में मौत का सैलाब, CSEB बांध फटने से मलबे में समाई जेसीबी; चालक की दर्दनाक मौत

Korba Tragedy: कोरबा जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां सीएसईबी का राखड़ बांध अचानक फूटने से मौके पर काम कर रही जेसीबी मशीन मलबे की चपेट में आ गई. हादसे में जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत हो गई.

Published by Preeti Rajput

Korba Tragedy: कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव कला (झाबु) में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां सीएसईबी (CSEB) का राखड़ बांध अचानक फूटने से मौके पर काम कर रही जेसीबी मशीन मलबे की चपेट में आ गई. इस दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया गया है.

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, नवागांव कला स्थित राखड़ डेम में मरम्मत और रखरखाव का कार्य चल रहा था. इसी दौरान बांध का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया. बांध फूटते ही भारी मात्रा में राखड़ और पानी का सैलाब नीचे की ओर बहा, जिसकी चपेट में वहां काम कर रही जेसीबी और मजदूर आ गए.

जेसीबी चालक और चार मजदूर उस वक्त काम में जुटे थे. जैसे ही डेम फटा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई. तीन मजदूरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और उन्हें ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया, लेकिन चालक जेसीबी समेत मलबे के नीचे गहरे में दब गया.

Related Post

2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस बल ने मिलकर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. भारी मलबे को हटाने में करीब 2 घंटे का समय लगा, जिसके बाद जेसीबी चालक के शव को बाहर निकाला जा सका. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रबंधन पर गंभीर आरोप

इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. आरोप है कि सीएसईबी प्रबंधन द्वारा बांध की मरम्मत में भारी लापरवाही बरती जा रही थी. बांध की स्थिति पहले से ही जर्जर थी, लेकिन सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर वहां कार्य कराया जा रहा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन की इसी अनदेखी ने एक मासूम की जान ले ली.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026

Youth Suicide Bihar News: मां के बाद बेटे की मौत, 19 साल के युवक ने लगाई फांसी! बंद कमरे में मिला शव परिवार सदमे में

Pauthu market suicide case: मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र…

April 19, 2026

Madhya Pradesh: शादी तय करना पड़ा भारी! भांजे ने लाठी-डंडों से मामा को उतारा मौत के घाट

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज…

April 19, 2026

Child Marriage Stopped : 1098 पर आई सूचना और बच गया बचपन…17 साल के लड़के की शादी कुछ इस तरह रोकी

Child helpline 1098 action: टीम में ब्लॉक परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में सेक्टर सुपरवाइजर, चाइल्ड…

April 19, 2026