Categories: देश

Odisha: ओडिशा पुलिस ने राजीव गांधी फाउंडेशन से विदेशी फंडिंग का पूरा ब्यौरा मांगा, जांच हुई तेज

Odisha: ओडिशा पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे जांच को आगे बढ़ाते हुए अब राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) से पिछले तीन दशकों की विदेशी फंडिंग से जुड़ी सभी जानकारी मांगी है।

Published by Swarnim Suprakash

ओडिशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Odisha: ओडिशा पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे जांच को आगे बढ़ाते हुए अब राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) से पिछले तीन दशकों की विदेशी फंडिंग से जुड़ी सभी जानकारी मांगी है। यह कार्रवाई उस एफआईआर के आधार पर की जा रही है जो इस साल 7 फरवरी को झारसुगुड़ा थाने में दर्ज की गई थी।

राहुल गांधी के भाषण ने देश की एकता और संप्रभुता को ठेस पहुंचाई

शिकायतकर्ता भाजपा के स्थानीय नेता रामहरि पुजारी हैं। उनका आरोप है कि 15 जनवरी को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के दौरान राहुल गांधी के भाषण ने देश की एकता और संप्रभुता को ठेस पहुंचाई। शिकायत में विशेष रूप से राहुल गांधी के उस बयान का उल्लेख किया गया है जिसमें उन्होंने कहा था, “हम अब बीजेपी, आरएसएस और भारतीय स्टेट से लड़ रहे हैं।”

विदेशी दान का उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया गया

भाषण के बाद उठे विवाद के चलते दर्ज हुई एफआईआर के बाद अब जांच टीम ने वित्तीय पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित किया है। जांच अधिकारी एसडीपीओ उमाशंकर सिंह ने राजीव गांधी फाउंडेशन को नोटिस भेजकर 1991 से अब तक मिली सभी विदेशी फंडिंग का विस्तृत विवरण मांगा है।

VP elections: BJD का बड़ा फैसला, उपराष्ट्रपति चुनाव में नहीं डालेंगे वोट

नोटिस में यह भी पूछा गया है कि किन-किन बैंकों में यह धनराशि जमा हुई, फंड देने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के नाम-पते, संपर्क नंबर, उम्र और अन्य विवरण उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा, फाउंडेशन से यह जानकारी भी मांगी गई है कि क्या उनके पास FCRA लाइसेंस मौजूद है, ऑडिट रिपोर्ट्स कौन तैयार करता है और विदेशी दान का उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया गया।

Related Post

फाउंडेशन को इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक से फंड प्राप्त हुआ था

पुलिस का कहना है कि वर्ष 2011 में फाउंडेशन को इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक से फंड प्राप्त हुआ था। साथ ही आरोप है कि चीन सरकार और कुछ विवादित संस्थाओं से भी बड़ी रकम आई थी। इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इसके अलावा जांच अधिकारी यह भी जानना चाहते हैं कि यूपीए सरकार के दौरान वित्त मंत्रालय और प्रधानमंत्री राहत कोष से फाउंडेशन को जो धनराशि दी गई, वह किन कारणों से ट्रांसफर हुई और इसका इस्तेमाल किन परियोजनाओं में किया गया।

पुलिस ने दी चेतावनी

राजीव गांधी फाउंडेशन को 4 नवंबर तक सभी दस्तावेज और जानकारी पेश करनी होगी। साथ ही फाउंडेशन के वित्त निदेशक को पूछताछ के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का नोटिस भी जारी किया गया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो भारतीय न्याय संहिता की धारा 210 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से साफ है कि जांच केवल भाषण तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक लेन-देन की गहन पड़ताल की ओर भी बढ़ रही है।

Bhupen Hazarika: डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष लेख

अब राजनीतिक हलकों में इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि राजीव गांधी फाउंडेशन पुलिस के सवालों का क्या जवाब देता है और इस मामले की आगे की दिशा क्या होगी।

Swarnim Suprakash

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026