Tamil Nadu Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ. जिसमें 18 लोगों के मौत हो गई और 6 गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, आंकड़ा अभी साफ नहीं है. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है. कई लोगों के मलबे में फंसे होने के जानकारी है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
कैसे हुआ हादसा?
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, फैक्ट्री के भीतर अचानक से कुछ हुआ, जिसके कारण तेज धमाकों की आवाज दूर तक सुनी गई. धमाका इतना जोरदार था, कि फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा गिर गया और आग तेजी से फैलती चली गई. शुरुआती जांच के मुताबिक, पटाखा बनाने के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही या गलत कैमिकल का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण धमाका हुआ. प्रशासन ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है. साथ ही सुरक्षा नियमों की जांच भी की जा रही है.
सीएम ने जताया शौक
मुख्यमंत्री स्टालिन ने घटना पर शौक जताते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि ‘विरुधुनगर जिले के कट्टनपत्ती में पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में कई लोगों की मृत्यु की दुखद खबर से गहरा दुःख हुआ है. मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैंने माननीय मंत्री के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों में तेजी लाने और उनकी निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने का अनुरोध किया है.’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘इस घटना की सूचना मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता समन्वय करने का निर्देश दिया है.’

