Categories: देश

मेरे पैसों से घर चलाता… Divorce पर Mary Kom का जवाब सुन फैंस के उड़े होश, कहा गलत आइडल चुना!

Mary Kom controversy: फेमस बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में है, उन्होंने अपने पति पर कई आरोप लगाए हैं, जिसका उनके पति ने भी खुलकर जवाब दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Published by sanskritij jaipuria

Mary Kom controversy: भारत की फेमस बॉक्सर मैरी कॉम हाल के दिनों में अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. उनके और उनके पूर्व पति ऑनलर के बीच चल रहा विवाद अब पब्लिक हो गया है. दोनों अलग हो चुके हैं, लेकिन अब एक-दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. एक इंटरव्यू में मैरी कॉम ने कहा कि शादी के शुरुआती समय में घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी. उनके अनुसार, उस समय ऑनलर कोई कमाई नहीं कर रहे थे. मैरी ने ये भी कहा कि वो ही परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करती थीं और कड़ी मेहनत करके पैसा कमाती थीं.

मैरी का कहना है कि उन्हें बाद में पता चला कि उनका बैंक खाता लगभग खाली हो चुका था. इससे उन्हें बहुत दुख पहुंचा. उन्होंने ये भी महसूस किया कि उनकी कमाई पर ही घर चल रहा था. फैंस ये सब सुन काफी निराश हो रहे हैं और एक्स पर गलत आइडल चुना जैसी बाते चल रही है.

ऑनलर की सफाई

मैरी कॉम के आरोपों पर ऑनलर ने भी अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि मैरी द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं हैं. उनके अनुसार, शादी के समय वो फुटबॉल खेलते थे और सरकारी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे थे.

ऑनलर ने ये भी कहा कि राजनीति में उतरने का फैसला उनका खुद का नहीं था, बल्कि मैरी के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ा, जिसमें काफी पैसा खर्च हुआ.

परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी

ऑनलर का कहना है कि उन्होंने मैरी के करियर के लिए अपनी जिंदगी के कई सपने छोड़ दिए. जब मैरी ट्रेनिंग और मुकाबलों के लिए महीनों घर से बाहर रहती थीं, तब बच्चों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने निभाई.

Related Post

उनके अनुसार, बच्चों को नहलाना, खिलाना, पढ़ाई और कोचिंग तक ले जाना, घर संभालना ये सब काम वही करते थे. उन्होंने ये सब इसलिए किया क्योंकि वे मैरी के सपनों का साथ देना चाहते थे.

पारंपरिक भूमिकाओं से अलग रिश्ता

ऑनलर ने माना कि उनके रिश्ते में पति-पत्नी की भूमिकाएं आम सोच से अलग थीं. उन्होंने कहा कि मैरी कमाने वाली थीं और वो घर संभालते थे. लेकिन उन्होंने इसे कभी बोझ नहीं माना.

उनका कहना है कि उन्होंने ये सब प्यार और परिवार के लिए किया, न कि पैसों के लिए. अब जब उनके रिश्ते का अंत हो चुका है, तो वे चाहते हैं कि उनके योगदान को गलत तरीके से पेश न किया जाए.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Weather Today April 17 2026: देशभर में मौसम लेगा करवट,दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Today April 17 2026:  देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है.…

April 17, 2026

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026

दो गेंद, दो शिकार! हैट्रिक से चूके अर्शदीप, लेकिन बना दिया वो रिकॉर्ड जो बुमराह भी नहीं छू पाए

Arshdeep singh News: अर्शदीप के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे…

April 16, 2026

पुतिन का बड़ा धमाका, 11 देशों पर हमले की ‘हिटलिस्ट’ जारी! करीबी सहयोगी का नाम भी शामिल

Putin Hitlist: क्रेमलिन की ओर से जारी संदेश में उन देशों को चेतावनी दी गई…

April 16, 2026

1 शेयर पर 1 फ्री! LIC ने दिया निवेशकों को बड़ा तोहफा; यहां समझें मामला

LIC Bonus Share: कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने की मंजूरी दी है.…

April 16, 2026