Categories: देश

भारत का सबसे सुरक्षित शहर कौन सा है? जानिए 2025 की नई रिपोर्ट में कौन है देश का नंबर 1 सेफ्टी हब!

Safest City in India : भारत में कुछ शहर ऐसे हैं, जहां आए दिन कोई न कोई हादसे होते रहते हैं. ऐसे में हाल ही में आई नम्बियो सेफ्टी इंडेक्स मिड-2025 रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इन दो शहरों को सेफेस्ट शहर कहा गया है-

Published by sanskritij jaipuria

Safest City in India :  जब बात रहने, काम करने या यात्रा करने की हो, तो सेफटी एक बड़ा कारक बन जाती है. तेजी से बढ़ते शहरीकरण, सामाजिक जटिलताओं और कानून व्यवस्था की बदलती स्थिति के बीच हर जगह को सुरक्षित नहीं माना जा सकता। यह केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भी यह बात लागू होती है.

नम्बियो सेफ्टी इंडेक्स मिड-2025 के अनुसार, भारत को कुल 55.8 के स्कोर के साथ दुनिया भर में 67वां स्थान प्राप्त हुआ है. हालांकि ये औसत स्कोर प्रतीत होता है, पर कुछ भारतीय शहरों ने इस ग्लोबल लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है.

भारत का सबसे सुरक्षित शहर

कर्नाटक का मंगलुरु इस रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे सेफ शहर है. इसे 74.3 का सेफ्टी स्कोर मिला है और ये ग्लोबल लेवल पर 50वें स्थान पर स्थित है. मंगलुरु की ये सफलता वहां के कुशल प्रशासन, नागरिक भागीदारी और कम अपराध दर के कारण संभव हो सकी है. दिन और रात के समय नागरिकों में सुरक्षा की भावना हाई लेवल पर दर्ज की गई है.

इस शहर का नाम भी शामिल

इस रिपोर्ट में गुजरात ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. राज्य के वडोदरा (69.2), अहमदाबाद (68.2) और सूरत (66.6) — ये तीनों शहर भारत के टॉप 10 सुरक्षित शहरों में शामिल हैं. ये राज्य की प्रभावशाली सुरक्षा व्यवस्था और सामुदायिक निगरानी का प्रमाण है.

दिल्ली-एनसीआर: चिंता का विषय

जहां एक ओर कुछ शहर सुरक्षा के मामले में उदाहरण बन रहे हैं, वहीं दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद लगातार निचले पायदानों पर बने हुए हैं. इन शहरों में महिला सुरक्षा, सड़क पर अपराध और संपत्ति से जुड़ी घटनाओं की संख्या ज्यादा है.

Related Post

 दिल्ली का क्राइम इंडेक्स: 59.03
 गाजियाबाद: 58.44
 नोएडा: 55.1

ये आंकड़े दिखाते हैं कि इन क्षेत्रों में अभी भी सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है.

नम्बियो कैसे करता है सुरक्षा का मूल्यांकन?

नम्बियो की रैंकिंग लोगों के एक्सपीरिएंस आधारित प्रतिक्रियाओं पर बेस्ड होती है. ये मापता है कि आम लोग अपने दैनिक जीवन में कितना सेफ महसूस करते हैं, विशेष रूप से दिन और रात के समय. इसके अंतर्गत शामिल होते हैं:

 छीना-झपटी और डकैती जैसी घटनाएं.
 शारीरिक हमले या उत्पीड़न.
 भेदभावजन्य व्यवहार (जैसे जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर).
 संपत्ति से जुड़े अपराध.
 गंभीर हिंसा, जिसमें हत्या भी शामिल है.

नम्बियो की ये रिपोर्ट भारत के लिए एक दर्पण है, जो ये दिखाती है कि किस दिशा में सुधार की जरूरत है और कौन-से शहर उदाहरण बन सकते हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026