Categories: देश

BJP Rajyasabha Candidate List: नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को मिला राज्यसभा का टिकट, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajyasabha Candidate List: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नितिन नवीन और संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी की तरफ से पहली लिस्ट जारी कर दी गई है. जिसमें 9 उम्मीदवारों का नाम शामिल है.

Published by Preeti Rajput

BJP Rajyasabha Candidate List: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने बिहार से पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा का टिकट दिया है. वहीं हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है. इस बार राज्यसभा की कुल 37 सीटों पर चुनावों का ऐलान होना है. लेकिन भाजपा ने पहली लिस्ट में केवल 9 लोगों के नाम जारी किए हैं. भाजपा की तरफ से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, श‍िवेश कुमार भी ब‍िहार से ही बीजेपी के प्रत्‍याशी के तौर पर चुने गए हैं. असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को भी मौका दिया है. छत्तीसगढ़ से लक्ष्‍मी वर्मा को मौका दिया गया है.  ओड‍िशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार कैंड‍िडेट बनाया गया है. वहीं  पश्चि‍म बंगाल से पार्टी ने राहुल स‍िन्‍हा को चुनाव में उतारा है.

उम्मीदवारों के बारे में जानें

नितिन नवीन (बिहार)

नितिन नवीन फिलहाल भाजपा के अध्यक्ष हैं. इसके अलावा वह पटना की बांकीपुर सीट से विधायक रहे हैं. वह पहले बिहार सरकार के मंत्री भी रह चुके हैं. पार्टी ने उनके अनुभव को देखकर उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.

शिवेश कुमार (बिहार)

शिवेश कुमार राम बिहार बीजेपी के प्रमुख दलित चेहरों में से एक है. साल 2010 में वह  अगिआंव (SC) सीट से विधायक के तौर पर चुने गए थे. वह प्रदेश के उपाध्यक्ष भी रहे हैं.

तेरस गोवाला (असम)

तेरस गोवाला असम की दुलियाजान विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह साल 2016 और 2021 में लगातार इस सीट से जीत हासिल करते आए हैं. वह गोवाला असम के चाय बागान समुदाय के एक प्रमुख नेता है. 

जोगेन मोहन (असम)

जोगेन मोहन असम की महमारा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उनके पास वर्तमान में असम सरकार में राजस्व और आपदा प्रबंधन जैसे अहम विभाग मौजूद हैं. 

लक्ष्मी वर्मा (छत्तीसगढ़)

लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. उनका राजनीतिक सफर पंचायत स्तर से शुरु हुआ था. उन्होंने सामाजिक-जातीय समीकरणों को संतुलित करने का एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. 

Related Post

संजय भाटिया (हरियाणा)

संजय भाटिया हरियाणा के बड़े बीजेपी नेता हैं. वे साल 2019 से 2024 तक करनाल लोकसभा सीट से सांसद रहे थे. उन्होंने साल 2019 में देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. 

मनमोहन सामल (ओडिशा)

मनमोहन सामल ओडिशा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. साल 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्होंने ओडिशा में बड़ी जीत हासिल की थी. वे पूर्व में ओडिशा सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं. 

सुजीत कुमार (ओडिशा)

सुजीत कुमार बीजू जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. वह पहले  बीजेडी के टिकट पर ही राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. लेकिन उन्होंने हाल ही में सांसद पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया था. 

ज्योतिषी, अनुष्ठान और भविष्यवाणी, कौन थी विद्याज्योति जिसने ‘रिजल्ट’ से पहले ही खुद को मान लिया फेल

राहुल सिन्हा (पश्चिम बंगाल)

राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल के बड़े बीजेपी नेताओं में शुमार हैं. वह बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं. 

School Holiday 2026: होली त्योहार पर कब, कहां और कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Preeti Rajput

Recent Posts

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में…

April 17, 2026

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, बिल गिरते ही गरजे अमित शाह; विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah First Reaction: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल मतदान में यह बिल पास नहीं…

April 17, 2026

Women Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 वोट, विरोध में 230

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने…

April 17, 2026