Categories: देश

इस्तीफे के बाद आखिर क्यों परेशान थे जगदीप धनखड़? अभय चौटाला ने बता दी अंदर की बात

Abhay Chautala: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर अभय सिंह चौटाला ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

Published by Sohail Rahman

Abhay Chautala on Jagdeep Dhankhar Resignation: हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के बारे में कई खुलासे किए हैं.  एक पॉडकास्ट में अभय ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जगदीप धनखड़ काफी परेशान थे. 

अभय चौटाला ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद जब मैंने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें उस घर में रहने में घुटन हो रही है और वे वहां नहीं रहना चाहते.  इसके बाद मैंने उनसे मेरे फार्महाउस पर आकर रहने का अनुरोध किया.

चौटाला परिवार का जगदीप धनखड़ से पारिवारिक रिश्ता है

अभय ने आगे कहा कि चौटाला परिवार का जगदीप धनखड़ से 40 साल का पारिवारिक रिश्ता है, वे परिवार के सदस्य की तरह हैं.  धनखड़ जब तक चाहें फार्महाउस पर रह सकते हैं, क्योंकि यह उनके अपने घर जैसा है.  आपको जानकारी के लिए बता दें कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.  जिसके बाद विपक्ष के नेताओं द्वारा तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी.

जगदीप धनखड़ ने 1 सितंबर को आधिकारिक आवास कर दिया खाली

जानकारी के अनुसार, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद 1 सितंबर को अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया और दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में अभय चौटाला के फार्महाउस में चले गए.  उन्होंने इस्तीफा देने के 42 दिन बाद उपराष्ट्रपति भवन छोड़ा.

Related Post

धनखड़ के स्वास्थ्य को लेकर अभय चौटाला ने क्या कहा?

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा देने के दौरान स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया था.  अब इस पर अभय चौटाला का बयान सामने आया है.  जिसमें उन्होंने बताया कि धनखड़ पूरी तरह स्वस्थ हैं.  जबकि जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे के लिए स्वास्थ्य का कारण बताया था, अभय चौटाला ने खुलासा किया कि धनखड़ पूरी तरह स्वस्थ हैं और सुबह-शाम टेबल टेनिस खेलते हैं और स्विमिंग करते हैं. 

आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक इस बारे में बात नहीं की है कि धनखड़ 25 सितंबर को रोहतक में होने वाली रैली में शामिल होंगे या नहीं, जो ताऊ देवीलाल की जयंती है.  चौटाला ने कहा कि वे एक-दो दिन में जगदीप धनखड़ से मिलेंगे और इस मामले पर चर्चा करेंगे. 

यह भी पढ़ें :- 

‘झूठी निकली हर बतिया-हुआ वीजा लखटकिया’, H-1B वीजा पर अखिलेश ने खोल दिए धागे

Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कब शुरू होगा पहला फेज

Sohail Rahman

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026