Categories: देश

‘इस देश में रहना है तो सीता राम…’,‘I Love Muhammad’ पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, मुसलमानों को दे दिया चैलेंज

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री दूसरी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने इस यात्रा के साथ-साथ "आई लव मोहम्मद" नारे को लेकर चल रहे विवाद पर भी खुलकर बात की.

Published by Heena Khan

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी पंदिर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं. वहीं हाल ही में ‘I Love Muhammad’ को लेकर लगातार उत्तर प्रदेश में विवाद चल रहा है. इसी बीच बागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस विवाद को लेकर एक विवादित ब्यान दिया. वहीं आपको बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री दूसरी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने इस यात्रा के साथ-साथ “आई लव मोहम्मद” नारे को लेकर चल रहे विवाद पर भी खुलकर बात की. दूसरी पदयात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म का संदेश फैलाना और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि भारत की आत्मा धर्मनिरपेक्षता नहीं, बल्कि सनातन परंपरा है, जो सबको साथ लेकर चलती है.

हिंदू धर्म को लेकर क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री

वहीं “हिंदू राष्ट्र” शब्द पर चल रहे विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब सिर्फ़ हिंदू धर्म नहीं है. इसमें सभी धर्मों के लोग – मुस्लिम, सिख, ईसाई और बौद्ध – रह सकते हैं. बस फर्क इतना है कि सभी को शांति और सद्भाव से रहना चाहिए. हालांकि, जो कोई भी आतंकवाद, कट्टरता या धर्म-विरोधी विचार फैलाएगा, उसे भी यही भाषा सुनाई जाएगी.

Related Post

देश में रहना है तो कहना होगा सीता राम

वहीं हाल ही में, “आई लव मोहम्मद” नारे पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान चर्चा में रहा. इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “आई लव मोहम्मद” कहना गलत नहीं है. हर धर्म अपने आराध्य का सम्मान करता है और यह अच्छी बात है. लेकिन अगर कोई महादेव या सीता राम का विरोध करते हुए ऐसा कहता है, तो यह गलत है. अगर इस देश में रहना है तो सीता राम कहना ही होगा, क्योंकि वही इस देश की आत्मा है. उन्होंने कहा कि हम किसी के धर्म के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम अपने धर्म का अपमान भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Aaj Ka Rashifal 11 October 2025: मेष से लेकर मीन तक इन राशि के लोगों को होगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन, जाने यहां आज का राशिफल

Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026