Categories: देश

Weather Today April 17 2026: देशभर में मौसम लेगा करवट,दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Today April 17 2026:  देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और आंधी का दौर शुरू होगा, जबकि पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस का असर भी बना रहेगा.

Published by Ranjana Sharma
Weather Today April 17 2026: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कुछ इलाकों में गर्मी और उमस बरकरार रहने की भी संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा.

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का पैटर्न

IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. राजधानी दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 17 अप्रैल को गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, हालांकि मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 19 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच भारी बारिश की संभावना है, जबकि असम और मेघालय में 16 से 20 अप्रैल तक लगातार बारिश हो सकती है. सिक्किम में 18 अप्रैल को गरज-चमक और बिजली के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17 से 20 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के आसार हैं.

पूर्वी और मध्य भारत में भी असर

बिहार में 18 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. वहीं, ओडिशा में 17 से 21 अप्रैल तक तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 19 और 20 अप्रैल को मौसम बदल सकता है, जहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी. वहीं, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में 16 से 20 अप्रैल के बीच अलग-अलग दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. खासतौर पर तटीय कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटक में मौसम सक्रिय रहेगा. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 18 से 21 अप्रैल के बीच गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है.

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

IMD के अनुसार, 17 से 22 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि, मध्य भारत में 17 से 19 अप्रैल के दौरान तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद 20 और 21 अप्रैल को तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. महाराष्ट्र और गुजरात में भी 19 से 22 अप्रैल के बीच तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Silver price today 17 april 2026: अक्षय तृतीया से पहले चांदी में उछाल, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Silver price today 17 april 2026:  अक्षय तृतीया से पहले चांदी की कीमतों में तेजी…

April 17, 2026

Gold price today 17 april 2026: गिरावट के बाद सोने में जोरदार उछाल ,MCX से लेकर बाजार तक बढ़े दाम, जानिए नया रेट

Gold price today 17 april 2026: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद फिर तेजी…

April 17, 2026

Women reservation: महिला आरक्षण लागू, लेकिन कब मिलेगा हक? संसद में उठे बड़े सवाल

Women reservation: महिला आरक्षण अधिनियम लागू हो गया है, लेकिन इसका लाभ अभी दूर है.…

April 17, 2026

Aaj ka rashifal 17 april 2026: अमावस्या पर चमकेंगे सितारे या बढ़ेंगी मुश्किलें, जानिए आपकी राशि का हाल

Aaj ka rashifal 17 april 2026: 17 अप्रैल की वैशाख अमावस्या कई राशियों के लिए…

April 17, 2026

Fact Check: 22 हजार लगाओ, 5.5 लाख पाओ…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के वायरल वीडियो का क्या है सच?

Investment scheme scam: वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अगर कोई व्यक्ति 22,000 रुपये…

April 16, 2026

20 जिंदगियां खत्म, जिम्मेदार कौन? वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों खिलाफ FIR दर्ज

Vedanta Group Chairman Anil Agarwal FIR: आरोपियों में प्लांट प्रमुख देवेंद्र पटेल का नाम भी…

April 16, 2026