Home > देश > Mumbai Weather: डूब गया मुंबई! एक ही बारिश ने मचाई ऐसी तबाही…कमर तक आ रहा पानी, स्कूल से लेकर दफ्तर तक पर पड़ा ताला

Mumbai Weather: डूब गया मुंबई! एक ही बारिश ने मचाई ऐसी तबाही…कमर तक आ रहा पानी, स्कूल से लेकर दफ्तर तक पर पड़ा ताला

Mumbai Weather News: इस समय मौसम ने मुंबई में अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, मुंबई एक ऐसा शहर है जहाँ लगातार रोड चलते रहते हैं वहां के दफ्तर हमेशा भरे रहते हैं। लेकिन अब बारिश ने कभी न रुकने वाले शहर की रफ़्तार को रोक दिया है।

By: Heena Khan | Last Updated: August 19, 2025 10:12:21 AM IST



Mumbai Weather Updates: इस समय मौसम ने मुंबई में अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल, मुंबई एक ऐसा शहर है जहाँ लगातार रोड चलते रहते हैं वहां के दफ्तर हमेशा भरे रहते हैं। लेकिन अब बारिश ने कभी न रुकने वाले शहर की रफ़्तार को रोक दिया है। हालात ऐसे हैं कि मुंबई की सड़कें पानी से भर गई हैं। पानी इतना ज़्यादा है कि गाड़ियाँ इधर-उधर फंसी हुई हैं। वहीँ अपनी शान-ओ-शौकत पर नाज़ करने वाला शहर आज पानी की मार सह रहा है। वैसे तो मुंबई में हर साल बारिश होती है लेकिन इस बार मुंबई में अच्छी खासी तबाही मची हुई है।

UP Ka Mausam: गिरगिट की तरह रंग बदल रहा मौसम! UP के लोगों के लिए अगले 3 दिन होंगे मुश्किल, जानिए कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

स्कूलों और दफ्तरों में लगा ताला 

इस साल मानसून ने कई राज्यों में कहर बरपा है, लेकिन महाराष्ट्र इन दिनों सबसे ज़्यादा प्रभावित होता नजर आया है। इतना ही नहीं इस दौरान आपको बता दें, इस मौसम आपदा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है वहीँ सैकड़ों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुंबई की रफ़्तार भी बारिश के चलते थम गई है, जिसके चलते नगर निगम को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी। देश की आर्थिक राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

फिलिस्तीनी झंडा पहन CM Yogi का कर डाला अपमान, AMU के पूर्व छात्र ने कर दी ऐसी गुस्ताखी, Video देख तिलमीमला उठे भाजपाई

अँधेरी का भी हुआ बुरा हाल 

वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें सी समय सबसे बुरा हाल मुंबई के अँधेरी का सबसे बुरा हाल है। जी हाँ मुंबई के अंधेरी सबवे में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। सिर्फ यही नहीं आपको बता दें, मुंबई में लगातार बारिश के कारण जलभराव से प्रभावित चेंबूर के एक अस्पताल में भर्ती लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

Advertisement