Categories: देश

गांधी जी ने कब दिया था अपना पहला भाषण? जो आजादी के लिए बन गया था उद्घोष

Gandhi Jayanti 2025: 24 साल के उम्र में गांधी जी दक्षिण अफ्रीका चले गए थे. यह साल 1893 था. 22 साल तक विदेश में रहने के बाद 9 जनवरी 1915 को वो भारत लौट आए.

Published by Divyanshi Singh

Gandhi Jayanti 2025: गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है. यह महात्मा गांधी का जन्मदिन है.मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था. जो भारत की आज़ादी की लड़ाई के एक बड़े नेता थे. उन्हें प्यार से ‘बापू’ या ‘राष्ट्रपिता’ कहा जाता है. गांधी जी एक नेता, समाज सुधारक और वकील थे. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ सत्य, अहिंसा  का रास्ता अपनाकर आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी. साल 2025 में हम उनकी 156वीं जयंती मना रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी जी का पहला भाषण क्या था.

22 साल बाद लौटे देश

बता दें कि 24 साल के उम्र में गांधी जी दक्षिण अफ्रीका चले गए थे. यह साल 1893 था. 22 साल तक विदेश में रहने के बाद 9 जनवरी 1915 को वो भारत लौट आए. जब वह भारत लौटे तब देश में ब्रिटिश शासन था और देश मुश्किल दौर से गुजर रहा था. देश पूरी तरह बदल चुका था राजधानी कलकत्ता से बदलकर दिल्ली हो चुकी थी. गांधी 22 साल बाद एक अनुभवी वकिल बनकर भारत लौटे थे.

गोपाल कृष्ण गोखले ने दी थी ये सालह

बताया जाता है कि गांधीजी, गोपाल कृष्ण गोखले (Gopal Krishna Gokhale) को बहुत मानते थे. कहा जाता हा कि गांधीजी इनसे राजनीतिक सलाह (Political advice) भी लेते थे. गांधीजी के देश लौटने के बाद गोपाल कृष्ण गोखले ने उन्हे भारत को समझने के लिए एक साल पूरे देश में भम्रण की सलाह दी थी. ताकि वो ब्रिटिश भारत में लोगों की परेशानियों को ठिक से समझ सकें.

Related Post

गांधीजी का पहला भाषण

भारत लौटने के एक वर्ष बाद गांधीजी पहली बार सार्वजनिक रूप से 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. यहां उन्होने अपना पहला भाषण दिया. गांधीजी ने अपने पहले भाषण में कहा ‘भारत के लिए मुक्ति तब तक संभव नहीं है जब तक कि आप अपने को इन अलंकरणों से मुक्त न कर लें और इन्हें भारत के अपने हमवतनों की भलाई में न लगा दें.’

गांधी जी ने कहा कि ‘हमारे लिए स्वशासन का तब तक कोई अभिप्राय नहीं है जब तक हम किसानों से उनके श्रम का लगभग सम्पूर्ण लाभ स्वयं अथवा अन्य लोगों को ले लेने की अनुमति देते रहेंगे. हमारी मुक्ति केवल किसानों के माध्यम से ही हो सकती है. न तो वकील, न डॉक्टर, न ही जमींदार इसे सुरक्षित रख सकते हैं.’ बीएचयू में दिया गया गांधीजी का यह पहला भाषण देश की आजादी के लिए उनका उद्घोष था.

भारतीय रेलवे का तूफानी प्लान, कुछ ही देर में घर होगा सामान; लॉन्च हुई पहली पायलट कंटेनर ट्रेन

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026