Categories: देश

बलरामपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध शिकार में 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Balrampur illegal hunting: बलरामपुर के धमनी वन क्षेत्र में अवैध शिकार का खुलासा करते हुए वन विभाग ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

Published by Preeti Rajput
Balrampur illegal hunting: बलरामपुर जिले के वन परिक्षेत्र धमनी में अवैध शिकार के एक मामले का खुलासा करते हुए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. इस प्रकरण में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

अवैध शिकार पर कड़ा एक्शन

जानकारी के अनुसार, उप परिक्षेत्र सुंदरपुर के परिसार-डुग्गर क्षेत्र में चिड़िया रंग प्यारी के 3 नग तथा एक गिलहरी का अवैध शिकार करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया. इस मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16), 9, 39, 50 एवं 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया. प्रकरण क्रमांक 22296/18 दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दर्ज कर जांच शुरू की गई.

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें 19 अप्रैल 2026 को जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया.अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई में शामिल सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया गया है. यह पूरी कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी के मार्गदर्शन में की गई.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई

उनके निर्देश पर उप वनमंडलाधिकारी वाड्रफनगर प्रेमचंद मिश्रा एवं परिक्षेत्राधिकारी धमनी केशव राज खटकर ने टीम का नेतृत्व करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की. कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक हरिशंकर सिंह, बसंतलाल नेताम, परिसार रक्षक मनदेव प्रसाद गुप्ता, लालमती सोनवानी सहित वाहन चालक एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शिकार के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026