Categories: देश

गढ़वा जिले में सेप्टिक टैंक में उतरे चार लोगों की मौत

गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक दुर्घटना, सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत,

Published by

मनीष मेहता की रिपोर्ट, रांची: गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। सेफ्टी टैंक का सेटिंग खोलने के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन सगे भाई भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान नवादा निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र — अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42) और राजू शेखर चौधरी (55) — के साथ गांव के मल्टू राम के रूप में हुई है

चारों लोगों की दम घुटने से मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजू शेखर चौधरी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था और नया सेफ्टी टैंक बनाया गया था। शुक्रवार सुबह सेटिंग खोलने के दौरान सबसे पहले मल्टू राम टैंक में उतरे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। उन्हें देखने राजू शेखर चौधरी नीचे गए और वे भी नहीं लौटे। इसके बाद अजय चौधरी और चंद्रशेखर चौधरी भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन चारों की अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई।ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

इस दिवाली देश को मिलेगा बड़ा तोहफा, PM Modi ने लाला किला से किया ऐसा ऐलान, बिस्तर से उठ कर नाचने लगा हर हिंदुस्तानी

Related Post

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ नीरज कुमार और गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों के मुताबिक, सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस के कारण दम घुटना ही मौत का कारण प्रतीत होता है।सदर अस्पताल की उपाधीक्षक मेहरून यामनी ने बताया कि चारों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी। एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा।

गढ़वा शहर में पसरा मातम

घटना के बाद नवादा गांव और गढ़वा शहर में मातम पसरा है। परिजन बेसुध हैं और पूरे गांव में इस हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश है।

किन युवाओं को मिलेंगे 15,000 रुपये ? जिसको लेकर पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से किया ऐलान, जानें

Published by

Recent Posts

Noida violence: नोएडा हिंसा पर सख्त एक्शन, 400 अरेस्ट, 36 पॉइंट्स पर अलर्ट, 6000 जवान तैनात

Noida violence: नोएडा हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 400 से ज्यादा…

April 15, 2026

Weather Today April 15 2026: अप्रैल में ही तपने लगा यूपी, कई जिलों में 41°C के पार तापमान, IMD का अलर्ट

Weather Today April 15 2026: उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का असर…

April 15, 2026

चिल्लर के नाम पर खेल! भिखारियों के साथ हुई ठगी; नकली नोट देकर उड़ाए हजारों

Kubreshwar Dham Beggars Cheated: घटना मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक…

April 14, 2026

सरकारी मुहर और साइन की नकल, कलेक्टर ऑफिस में बड़ा फर्जीवाड़ा! बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

MP Fake Registry Case: प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से…

April 14, 2026

एडमिशन सीजन में अलर्ट! UGC ने फर्जी यूनिवर्सिटी से किया सावधान; छात्र ऐसे कर सकते हैं शिकायत

UGC on university scams: यूजीसी ने पहली बार इस मुद्दे पर ईमेल के जरिए भी…

April 14, 2026