Delhi Crime News: दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। जहाँ एक तरफ देश में गणेश चतुर्थी का त्यौहार जोरो-शोरो से मनाया जा रहा है। वहीँ दूसरी तरफ कई जगहों पर गणपति पंडाल भी लगाय हैं। दरअसल, दिल्ली में एक गणपति पंडाल के पीछे एक युवक को बेरहमी से मार दिया गया गया। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक गणपति पंडाल के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जिसके बाद इलाके मेक सनसनी फैल गई।
पंडाल के पीछे मिला शव
दरअसल, इस पंडाल में युवक को ज़मीन पर पड़े देखा तो वहां तुरंत ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीँ यहाँ मौके पर ही हड़कंप मच गया। रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल के ज़रिए इस मामले की जानकारी दी गई। पंडाल में हुई इस हत्या के बाद लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। कॉल के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की गई। हालाँकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी जांच में जुट गई है।
बिल्ली बनी सिंघम! सांप का बना दिया ‘रफू चक्कर’; VIDEO देख रह जाएंगे हैरान
जांच में जुटी पुलिस
आपकी जानकारी के लिए बता दें, गणेश चतुर्थी के मौके पर पार्क के अंदर गणेश पंडाल लगाया गया था। इसी पंडाल के दाईं ओर कुछ लड़कों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फ़िलहाल, क्राइम टीम और फ़ोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और उसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह का पता चल पाएगा।
पति ने बना डाली बच्चे पैदा करने की मशीन! 55 साल की उम्र में महिला ने दिया 17वें बच्चे को जन्म