Categories: देश

महाराष्ट्र के बीएमसी चुनाव में वोट नहीं डाल पाए अंबानी, पहुंचने से पहले ही वोटिंग बूथ का गेट हो गया बंद

BMC Elections: महाराष्ट्र में जारी नगरपालिका के चुनाव से इस वक्त की सबसे बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि बीएमसी चुनाव में अंबानी वोट नहीं डाल पाए.

Published by Sohail Rahman

BMC Elections: महाराष्ट्र में जारी नगरपालिका के चुनाव से इस वक्त की सबसे बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि बीएमसी चुनाव में अंबानी वोट नहीं डाल पाए. विला थेरेसा वोटिंग बूथ का गेट बंद हो गया था और अंबानी समय पर नहीं पहुंच पाए. हालांकि, उनके सिक्योरिटी गार्ड पहुंच गए थे लेकिन अंबानी के समय पर न पहुंच पाने के कारण वे वापस लौट गए.

इससे जुड़ें काफी वीडियो सामने आ रहे है. जिसमें बूथ का गेट बंद नजर आ रहा है और गेट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान नजर आ रहे है. इस वीडियो में पुलिस कर्मी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गेट बंद हो चुका है. इस वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि समय खत्म हो गया है. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दे रही है.

कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग? (What was the percentage of voting?)

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है. बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC), पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) और पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (PCMC) सहित सभी नगर निकायों में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुई और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने PTI को बताया कि दोपहर 3.30 बजे तक राज्य भर में वोटर टर्नआउट 46-50 प्रतिशत रहा. दोपहर 3:30 बजे तक कोल्हापुर में सबसे ज्यादा 50.85 प्रतिशत वोटिंग हुई. मुंबई में यह 41.08 प्रतिशत, पुणे में 36.95 प्रतिशत, नागपुर में 41.23 प्रतिशत, छत्रपति संभाजीनगर में 43.67 प्रतिशत और नासिक में 39.64 प्रतिशत रहा.

Related Post

‘BMC चुनाव में पहली बार…’ हेमा मालिनी के सामने आखिर क्यों भड़क उठा आम नागरिक? यहां देखें- वीडियो

कब आएंगे नतीजे? (When will the results be announced?)

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के लिए गुरुवार शाम को वोटिंग खत्म हो गई, जिसमें राज्य की 29 नगर पालिकाओं में उम्मीदवार मैदान में थे. वोटों की गिनती कल सुबह 10 बजे शुरू होगी. बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं.

BMC Elections 2026: स्याही की जगह किस मार्कर पेन का किया जा रहा इस्तेमाल? डबल वोटिंग की आशंका से मचा हड़कंप

BMC Election 2026 LIVE: एक्सिस माई इंडिया के अनुसार कौन बनी सबसे बड़ी पार्टी?

Sohail Rahman

Recent Posts

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में…

April 17, 2026

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, बिल गिरते ही गरजे अमित शाह; विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah First Reaction: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल मतदान में यह बिल पास नहीं…

April 17, 2026

Women Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 वोट, विरोध में 230

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने…

April 17, 2026

इंदौर में ‘ऊर्जस्विनी सेंटर’ बना ऑटिज्म व डिस्लेक्सिया वाले बच्चों के लिए नई उम्मीद

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 17 अप्रैल: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में आने वाली…

April 17, 2026