Categories: देश

UP Bird Flu: चिकेन खाने वाले हो जाएं सावधान! यूपी के बर्ड फ्लू पर अलर्ट जारी, CM योगी ने दिए ये निर्देश

UP Bird Flu:आगे मुख्यमंत्री योगी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि समयबद्ध, समन्वित और सख्त कार्रवाई से ही इस संभावित संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण का मार्ग प्रशस्त होगा।

Published by Ashish Rai

Bird Flu in UP: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। H5 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) के संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षित पशु-पक्षियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य के सभी राष्ट्रीय उद्यानों, प्राणि उद्यानों, पक्षी विहारों, आर्द्रभूमि क्षेत्रों और गौ-आश्रय स्थलों में सुरक्षा उपायों को और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक कदम तत्परता से लागू करने के आदेश दिए हैं।

कहां से आते हैं ये लोग! पुलिस के सामने चोर ने दिया चोरी का ऐसा लाइव डेमो, देखकर चकरा गए ‘दरोगा साहब’, वायरल हुआ VIDEO

चिड़ियाघरों को सैनिटाइज किया जाए

मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्राणि उद्यानों (चिड़ियाघरों) के परिसरों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। साथ ही, आवश्यकतानुसार ब्लो-टॉचिंग की प्रक्रिया भी अपनाई जाए। सभी पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य की जाँच की जाए। जाँच के बाद ही उन्हें भोजन दिया जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बाड़ों में तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी जोखिम के स्तर को ध्यान में रखते हुए तय की जाए। ताकि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा सके।

Related Post

सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों को एवियन इन्फ्लूएंजा के लक्षण, संक्रमण कैसा फैलता है और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी मुहैया कराई जाए। साथ ही, उन्हें पीपीई किट सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सुरक्षित रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। पोल्ट्री सेक्टर के संबंध में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी पोल्ट्री फार्मों पर मानकों के अनुरूप कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही, पोल्ट्री उत्पादों के आवागमन पर निरंतर नियंत्रण रखा जाए।

एच5 एवियन इन्फ्लूएंजा पर रिपोर्ट मांगी गई

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को एच5 एवियन इन्फ्लूएंजा के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का गहन अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि संक्रमण की कोई भी श्रृंखला मानव समाज तक न पहुँच सके। उन्होंने आगे केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, स्वास्थ्य मंत्रालय, मत्स्य पालन, डेयरी विभाग तथा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर (बरेली) समेत अन्य राष्ट्रीय संस्थाओं से लगातार संवाद बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं से प्राप्त सुझावों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

आगे मुख्यमंत्री योगी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि समयबद्ध, समन्वित और सख्त कार्रवाई से ही इस संभावित संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण का मार्ग प्रशस्त होगा। सभी संबंधित विभागों को आपसी सहयोग और त्वरित सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ कार्य करना होगा, ताकि प्रदेश के नागरिकों और वन्यजीवों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

14 अगस्त के दिन पाकिस्तान में बम फोड़ेंगे इमरान खान के लोग? PTI कार्यकर्ताओं के सामने नाक रगड़ने लगे शहबाज मुनीर ! किया ये आग्रह

Ashish Rai
Published by Ashish Rai
Tags: up bird flu

Recent Posts

Ram Navami Ke Upay 2026: राम नवमी के दिन कर लें ये उपाय, खुश हो जाएंगे रामलाला

Ram Navami Ke Upay: कल देश भर में राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे…

March 26, 2026

‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में गर्दा उड़ाएंगी सारा अर्जुन, चमक गई किस्मत, ये एक्टर करेगा लीड

Sara Arjun New Film: बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर 2'में अपना सिक्का जमाने के बाद अब सारा…

March 26, 2026

IPL 2026: 13 शहरों में 70 मैच, BCCI ने किया आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, देखें लिस्ट

TATA IPL 2026 second phase schedule: क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग…

March 26, 2026

Petrol Price Hike: नायरा प्राइवेट कंपनी ने बढ़ा दिए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है नई कीमते

Petrol Price Rate Today: ईरान-ईजराइल में चल रहे वॉर का असर कहीं-न कहीं भारत में…

March 26, 2026

UP SI ASI result 2026 Out: यूपी एसआई एएसआई रिजल्ट 2026 घोषित, यहां चेक करें चयनित उम्मीदवारों की सूची

UP SI ASI result 2026 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने…

March 26, 2026