Categories: देश

Aaj Ka Mausam: अभी नहीं थमेगा बारिश का सितम! मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की रूह कंपा देने वाली चेतावनी

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बादल फटने से तबाही मची है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों से बारिश का नामोंनिशान नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, आसमान में छाए बादल लोगों का मुंह चिढ़ा रहे है। इसके अलावा, अगर देश की बात करें तो, देश भर के कई राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। 19 अगस्त 2025 की दोपहर तक दक्षिणी ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश के तट तक भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत में मानसून कई दिनों तक सक्रिय रहने वाला है। वहीं, यूपी-बिहार में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर के पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो, तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग जरूर परेशान हो गए हैं, इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त 2025 को कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Related Post

Delhi-NCR Ka Mausam: बस बहुत ले लिए बारिश के मजे! अब Delhi-NCR में चढ़ेगा गर्मी का पारा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में बादल फटने से तबाही मची है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। आपको बता दें कि, राज्य में बादल फटने के कारण कई लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 20-24 अगस्त 2025 के बीच नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम भारत के महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में 18-19 अगस्त 2025 तक भारी बारिश का अलर्ट है। गुजरात में भी 19-20 अगस्त 2025 के बीच भारी बारिश की संभावना है।

UP Ka Mausam: गिरगिट की तरह रंग बदल रहा मौसम! UP के लोगों के लिए अगले 3 दिन होंगे मुश्किल, जानिए कैसा रहेगा प्रदेश का…

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026