Yoga Tips: कूल्हों की जकड़न दूर करेंगे और शरीर को लचीला बनाएंगे यह योगासन

Yoga Tips: योगा शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है. योगासन करने से हमारा शरीर लचीला बनता है और बॉडी में अड़कन और जकड़न दूर होती है. जानते हैं वो कौन से आसान हैं जिनसे हिप और कूल्हों की जकड़न दूर की जा सकती है.

Published by Tavishi Kalra

Yoga Tips: अगर आप भी लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं या आपका फिजिकल वर्क कम है और लंबे समय तक आप कुर्सी या बेड़ पर बैठे रहते हैं तो इन आसान को रोज अपनी रूटिन में शामिल कर आप आराम पा सकते हैं.

कूल्हों के लिए आसान योगासन-

बटरफ्लाई स्ट्रेच (Butterfly stretch)-

पैर सामने फैलाकर बैठें, घुटनों को मोड़ें और तलवों को आपस में मिलाएं. घुटनों को धीरे-धीरे ज़मीन की ओर दबाएं, जब तक हल्का खिंचाव महसूस न हो, 10 सेकंड रुकें और दोहराएं. 

क्लैम्स (Clamshells)-

करवट लेकर लेट जाएं, घुटने मोड़ें, पैर एक साथ रखें. कूल्हों को कसकर ऊपरी घुटने को ऊपर उठाएं (बिना श्रोणि घुमाए), फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं, 10 बार दोहराएं. 

स्ट्रेट लेग रेज़ (Straight Leg Raise)-

पीठ के बल लेट जाएं, एक पैर मोड़ें, दूसरा सीधा. सीधे पैर के पंजे को ऊपर की ओर पॉइंट करें और घुटने को लॉक करके धीरे-धीरे ऊपर उठाएं (मोड़े हुए घुटने तक), फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं. 

लेटरल बैंड वॉक (Lateral Band Walk)-

घुटनों के ठीक ऊपर एक रेजिस्टेंस बैंड बांधें और मिनी-स्क्वाट पोजीशन में आएं. छोटे-छोटे स्टेप्स लेकर साइड में चलें (10 कदम एक तरफ, 10 दूसरी तरफ), कूल्हों से गति लाएं. 

Related Post

चेयर स्टैंड (Chair Stand)-

कुर्सी के सामने खड़े हों, धीरे-धीरे घुटने मोड़ें जैसे कुर्सी पर बैठना हो (छूकर), फिर वापस खड़े हो जाएं, पीठ सीधी रखें.

साइड-टू-साइड हिप स्विंग (Side to Side Hip Swing)-

खड़े होकर कूल्हों को धीरे-धीरे साइड-टू-साइड हिलाएं, यह हिप फैट कम करने में मदद कर सकता है.

जिन लोगों की सर्जरी हुई है वो लोग इनमें से किसी भी योगासन को ट्राई करने से पहले डॉक्टरकी सलाह जरूर लें.

Baby Massage Tips: सर्दियों में बेबी मसाज करते समय न करें ये 6 बड़ी गलतियां, जानें सही तरीका

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली की सड़क पर ‘चूहों की फाइट’ बनी लाइव शो, देखने उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली में दो चूहों की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो…

March 31, 2026

Hanuman Jayanti 2026 upay: हनुमान जयंती 2026, बजरंगबली को प्रसन्न करने के 5 शक्तिशाली उपाय और सही पूजा विधि

Hanuman Jayanti 2026 upay: हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन विधि-विधान से…

March 31, 2026

नया सीएम कौन? नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें पर बाहुबली नेता अनंत सिंह ने किसका नाम लिया

Anant Singh on CM: अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के…

March 31, 2026