Categories: हेल्थ

सावधान! इन 5 लोगों के लिए बेहद नुकसानदेह हो सकता अखरोट का सेवन, जान लें इसके फायदे और साथ ही नुकसान

Walnut side effects: अखरोट का सेवन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए जानते हैं किन लोगों को इसके सेवन से बच के रहने की जरूरत है।

Published by

Side Effects Of Akhrot: सूखे मेवों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश से लेकर कई ऐसे सूखे मेवे हैं जो सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ देते हैं। लेकिन आज हम अखरोट के बारे में बात करेंगे। हमारे दिमाग जैसा दिखने वाला यह सूखा मेवा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका सेवन कुछ लोगों को फायदे की बजाय नुकसान पहुँचा सकता है। अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई जैसे कई गुण होते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार होते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन फायदे की बजाय नुकसान भी पहुँचा सकता है। तो आइए जानते हैं किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

अखरोट के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा अधिक होती है, इसे अधिक मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है।

आप भी तो नहीं कर रहे गलत समय पर Brush,जानें ब्रश करने का सही समय, दांतों की सारी दिक्कतों से मिलेगा छुटकारा

 पथरी के लिए खतरनाक

अखरोट में ऑक्सालेट की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए, इसके सेवन से गुर्दे की पथरी का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, पथरी के रोगियों को अखरोट का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

पाचन संबंधी समस्याएं

अखरोट में फाइबर भी अधिक होता है, इसलिए कुछ लोगों को इसके सेवन से गैस, पेट फूलना, दस्त या पेट दर्द जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको पेट की समस्या है, तो आपको इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

Related Post

नसों-नसों से Uric Acid को निकाल फेकेंने में मदद करती है इस आटे से बनी रोटी, इन 5 लोगों करना चाहिए इसका सेवन

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को अखरोट से एलर्जी भी हो सकती है। उदाहरण के लिए, कई लोगों को इसके सेवन के बाद खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ और अन्य एलर्जी के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको अखरोट खाने के बाद ऐसा कुछ महसूस होता है, तो इसका सेवन करने से बचें।

यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है

यूरिक एसिड की समस्या में अखरोट का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकते हैं, जिससे गाउट का खतरा बढ़ जाता है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Published by

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026