Categories: हेल्थ

Detox After Holi: होली के रंग तो उतर गए, लेकिन थकान नहीं? जानिए फास्ट रिकवरी के घरेलू उपाय

Holi Health Tips: होली का त्योहार यानी ढेर सारे रंग, मस्ती और स्वादिष्ट डिशेज़. गुजिया, दही भल्ले, नमकीन, मिठाइयाँ और तरह-तरह की तली हुई डिशेज़ बड़े चाव से खाई जाती हैं. इस त्यौहार पर लोग सारा दिन अपनों को रंगते हैं और उनके साथ खूब मस्ती करते हैं.

Published by Heena Khan

Holi Health Tips: होली का त्योहार यानी ढेर सारे रंग, मस्ती और स्वादिष्ट डिशेज़. गुजिया, दही भल्ले, नमकीन, मिठाइयाँ और तरह-तरह की तली हुई डिशेज़ बड़े चाव से खाई जाती हैं. इस त्यौहार पर लोग सारा दिन अपनों को रंगते हैं और उनके साथ खूब मस्ती करते हैं. लेकिन इन सबके बीच हम यह भूल जाते हैं कि ज़्यादा तला हुआ खाना और अनहेल्दी डाइट शरीर पर बुरा असर डाल सकती है. अक्सर ऐसा होता है कि होली के बाद भारीपन, गैस, एसिडिटी, सुस्ती और थकान जैसी दिक्कतें महसूस होती हैं. इस बीच शरीर को अंदर से साफ करना बेहद जरूरी है ताकि उसमें फिर से एनर्जी आ सके. ऐसे में आयुर्वेद आपकी मदद करने में सबसे आगे है जो होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने और डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम देने में काफी साहयक है. चलिए जान लेते हैं कैसे? 

अगर आप इस होली के बाद थकावट महसूस कर रहे हैं या फिर अचानक बीमार हो गए हैं. तो आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स हैं जिनको फॉलो करने के बाद आपको काफी राहत मिल सकती है. 

शरीर को साफ़ करने के लिए खास ड्रिंक्स

अक्सर ऐसा होता है कि होली के दन रंगों से खेलते हुए, केमिकल रंग अक्सर स्किन या मुंह के ज़रिए शरीर में चले जाते हैं, जिसकी वजह से कई तरह के नुकसान झेलने पड़ते हैं. इसलिए, शरीर को अंदर से साफ़ रखना बेहद खास है. ऐसे में आप पूरे दिन में एक दो ग्लास भरकर नारियल पानी पिए जो काफी फायदेमंद है. यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके अलावा गर्म हल्दी वाला पानी भी काफी फ़ायदेमंद होता है. साथ ही आपको बता दें कि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ़ करने में मदद करते हैं. ये दोनों ड्रिंक्स शरीर को रिलैक्स करने और उसके काम को बेहतर बनाने में काफी सहायक होते हैं.

Related Post

पेट को ऐसे दें आराम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होली के बाद डाइजेस्टिव सिस्टम पर सबसे ज़्यादा असर पड़ता है. इसलिए, अगले दिन हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाना बेहद जरूरी है. नाश्ते में ताज़े फल खाने से हल्का महसूस होगा. फल आसानी से पच जाते हैं और शरीर को ज़रूरी विटामिन और मिनरल देते हैं. पूरे दिन भारी या तला हुआ खाना खाने से बचें. पेट पर ज़्यादा दबाव न पड़े, इसके लिए सिंपल खिचड़ी, दाल और सब्ज़ी जैसे हल्के ऑप्शन चुनें. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम को थोड़ा आराम मिलेगा और शरीर जल्दी नॉर्मल हो जाएगा.

Happy Holi 2026 Wishes: बिना देर किए होली पर भेजें ये खास शायरियां, स्पेशल मैसेज के साथ अपनों को बोलें ‘हैप्पी होली’

ऑयल मसाज से पाएं राहत

होली के रंग आपकी स्किन को रूखा और बेजान बना सकते हैं. कभी-कभी, इससे जलन और खुजली भी हो सकती है. ऐसे में, पूरे शरीर पर ऑयल मसाज फायदेमंद होती है. नारियल या सरसों के तेल से हल्की मसाज स्किन को पोषण देती है और रूखापन कम करती है. मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को आराम मिलता है. इससे अच्छी नींद आती है और रिकवरी भी जल्दी होती है. ये आसान आयुर्वेदिक नुस्खे होली के बाद आपके शरीर को तरोताज़ा और एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026

गोंडवाना राजचिन्ह पर घमासान! सड़कों पर उतरा आदिवासी समाज, सरकार से आर-पार की मांग

Chandauli Tribal Community Protests: गोंडवाना राजचिन्ह के संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज के…

April 20, 2026

Saharanpur News: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 12 घंटे में दबोचे तीन शातिर चोर; जेवर और कैश बरामद

Saharanpur police news:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार…

April 20, 2026

Rewa drug bust: रीवा में ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार! 62 की उम्र में घर से चला रही थी नशे का काला कारोबार

Rewa drug bust: रीवा में 62 वर्षीय महिला ‘गांजा दादी’ गिरफ्तार, घर से गांजा बेचते…

April 20, 2026