Categories: हेल्थ

जानें क्या है सेक्सुएलिटी और सेक्शुअल ओरिएंटेशन को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमियां? और वो बातें जो हर किसी को जाननी चाहिए

जब भी हम कामुकता (Sexuality) की बात करते हैं, तो ज्यादातर लोगों की सोच बस होमो, लेस्बियन या स्ट्रेट तक ही सीमित रह जाती है. आम धारणा यही है कि यौन आकर्षण के सिर्फ यही तीन प्रकार होते हैं. लेकिन असलियत इससे कहीं आगे है

Sexuality: आज के समय में भले ही होमो और लेस्बियन शब्द आम बातचीत का हिस्सा बन गए हों, फिर भी समाज का बड़ा हिस्सा सोच को सिर्फ “स्ट्रेट या विपरीत लिंग” तक ही सीमित मानता है. यही वजह है कि बाकी तरह-तरह के सेक्शुअल ओरिएंटेशन को लोग या तो जानते ही नहीं, या फिर नकारात्मक नजरिए से देखते हैं. जबकि हकीकत ये है कि कामुकता (Sexuality) सिर्फ कुछ शब्दों तक सीमित नहीं है. साइंस और रिसर्च बताती है कि इसके 10 से भी ज्यादा अलग-अलग प्रकार मौजूद हैं, और ये इंसान की पर्सनैलिटी का स्वाभाविक हिस्सा होते हैं. खासकर किशोरावस्था (Teenage) में जब बदलाव आते हैं, तो इन बातों को जानना जरूरी हो जाता है. असल में, यौन अभिविन्यास (Sexual Orientation) का मतलब है वो भावनात्मक, रोमांटिक या शारीरिक भावना, जो एक इंसान किसी दूसरे इंसान के लिए महसूस करता है.

आइए जानते हैं Sexual Orientation के अलग-अलग प्रकार, जिनके बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिए

विषमलैंगिक (Heterosexual)

ये सबसे common ओरिएंटेशन है. इसमें इंसान विपरीत लिंग की ओर आकर्षित होता है. जैसे पुरुष ,महिला की ओर या महिला , पुरुष की ओर समाज में इसे “नॉर्मल” माना जाता है और इस पर सवाल कम उठते हैं.

यह भी पढें:

Male Infertility: मोबाइल की लत बना रही है मर्दों को कमजोर, स्पर्म काउंट पर पड़ रहा है जबरदस्त असर

रिश्तों में खटास ला सकती हैं सेक्स से जुड़ी ये 5 गलतफहमियां, पढ़ें सच्चाई जो आपकी लाइफ खराब कर रही खराब

समलैंगिक (Homosexual)

इस ओरिएंटेशन वाले लोग अपने ही लिंग के प्रति आकर्षित होते हैं. जैसे पुरुष , पुरुष (Gay) व महिला , महिला (Lesbian)

उभयलिंगी (Bisexual)

ये लोग दोनों लिंगों (पुरुष और महिला) के प्रति आकर्षित होते हैं.

Related Post

अलैंगिक (Asexual)

अलैंगिक लोग सेक्स में रुचि नहीं रखते. वे लोगों से प्यार और लगाव तो महसूस करते हैं, लेकिन शारीरिक आकर्षण नहीं होता.

यह भी पढें:

क्या रोजाना सेक्स करने से खत्म हो जाते हैं स्पर्म काउंट? जानें पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी सच्चाई

पैनसेक्सुअल (Pansexual)

ये लोग किसी भी लिंग तक सीमित नहीं होते. इन्हें इंसानियत और व्यक्तित्व आकर्षित करता है, चाहे सामने वाला पुरुष हो, महिला हो या ट्रांसजेंडर.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026