Categories: हेल्थ

ये 5 फल कर जो देंगे लिवर को पूरी तरह डेटॉक्स

लिवर को डेटॉक्स करने वाले कुछ फलों और उनके प्रयोग विधि के बारे में जानिए

Published by Swarnim Suprakash

लिवर एक महत्वपूर्ण शारीरिक अंग है जो कई काम करता है, जैसे रक्त से टॉक्सिन्स को छानना, पित्त बनाना जो पाचन में मदद करता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करना और पोषक तत्वों को संग्रहित करना. 

लिवर को डिटॉक्स करने और स्वस्थ रखने के लिए अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव और कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं. कुछ विशेष प्रकार के फलों के सेवन से भी लिवर को डेटॉक्स किया जा सकता है. कुछ खाद्य पदार्थ जैसे हरी सब्जियां, फल, नट्स और ग्रीन टी का सेवन करना भी लिवर के लिए फायदेमंद है. 

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए सिट्रस फ्रूट्स (जैसे संतरा), सेब, पपीता, कीवी और विभिन्न प्रकार की बेरी (जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी) उपयोगी होते हैं. ये फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, पाचन में सुधार करते हैं, फैट कम करने में सहयोगी होते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर को क्षति से बचाए रखता है. 

अमृत से कम नहीं है खीरा! जानिए लाभकारी गुण

कुछ ऐसे फल जो लिवर डेटॉक्स करने के लिए हैं रामबाण

सिट्रस फ्रूट्स: सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा और मौसमी मूल रूप से खट्टे स्वाद वाले होते हैं. ये फल विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो लिवर को विषैले पदार्थों से बचाने और डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को बढ़ावा देने में सहयोगी साबित होते हैं. 

सेब: सेब में एक फाइबर मौजूद होता है जिसका नाम्न सॉल्बल फाइबर है. या फाइबर लिवर में फैट को कम करता है और डिटॉक्सिफिकेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. 

Related Post

पपीता: पपीता एक ऐसा फल है जिसमे प्रचूर मात्रा में विटामिन और एंजाइम होते हैं, जो पाचन क्रिया को सुधारते हैं और लिवर के कार्यभार को कम करते हैं, इस फल के सेवन से लिवर अधिक प्रभावी ढंग से काम करता है.

कीवी: कीवी एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाए रखते हैं. 

बेरीज: एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बेरीज, जो लिवर को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. यह फल लिवर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ-साथ  रक्तचाप व कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने में सहायक है. 

अंगूर: अंगूर इन फलों में सबसे अधिक मतवपूर्ण फल है. लाल और बैंगनी अंगूरों में प्राकृतिक यौगिक यानी नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं जो लिवर के सूजन को कम करते हैं और लिवर कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं.

खाने से पहले जान लीजिए कितने हानिकारक हैं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स?

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026