Categories: हेल्थ

5 वजहों से कम होने लगती है यौन संबंध बनाने की इच्छा, जानें किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं सेक्स ड्राइव

Low Sex Drive: बढ़ती उम्र और स्ट्रेस के अलावा कई वजहों से सेक्स ड्राइव यानी यौन संबंध बनाने की इच्छा कम होने लगती है. समय रहते इन वजहों को पहचान लेना और उनका इलाज करने से आपकी सेक्स लाइफ में सुधार आ सकता है.

Published by Team InKhabar

Common reason for low sex drive: यौन संबंध यानी सेक्स सिर्फ शरीर की जरूरत नहीं होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों की मजबूती के लिए भी जरूरी माना गया है. लेकिन, स्ट्रेस और आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में कई कपल्स को ऐसा लगता है कि उनकी सेक्स ड्राइव यानी यौन इच्छा पहले की तुलना में कम हो गई है. ऐसा कभी होना तो सामान्य स्थिति हो सकती है, लेकिन लंबे समय तक इच्छा की वजह से यौन संबंध नहीं बनाना चिंता का विषय बन सकता है. यौन इच्छा में कमी के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन्हें जानना और समझना जरूरी होता है. 

किन वजहों से कम होने लगती है सेक्स ड्राइव?

दवाइयों का साइड इफेक्ट

अगर आप किसी बीमारी की दवाइयां खा रहे हैं, तो हो सकता है कि उसके साइड इफेक्ट की वजह से आपकी यौन इच्छा कम हो जाए. ज्यादातर एंटीडिप्रेसेंट्स, हाई ब्लड प्रेशर और हार्मोन कंट्रोल करने वाली दवाइयों की वजह से सेक्स ड्राइव कम होने लगती है. ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है.

शराब और धूम्रपान

हद से ज्यादा शराब और धूम्रपान शारीरिक सेहत पर नकारात्मक असर डालता है, जिसमें से एक सेक्स डिजायर यानी यौन इच्छा भी है. क्योंकि, शराब और धूम्रपान दोनों से ही शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं जो हार्मोन्स पर असर डालते हैं. 

हार्मोनल बैलेंस

हार्मोन बैलेंस पुरुषों और महिलाओं दोनों में होते हैं. पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में एस्ट्रोजेन की कमी की वजह से सेक्स ड्राइम भी कम होने लगती है. हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव किसी बीमारी या बढ़ती उम्र की वजह से हो सकता है. 

तनाव और मानसिक दबाव

ऑफिस या काम का स्ट्रेस कई बार सेक्सुअल लाइफ खराब कर देता है. क्योंकि, तनाव और मेंटल प्रेशर की वजह से यौन इच्छा दब जाती है और रोमांटिक रिश्तों में दूरियां पैदा हो जाती हैं. अगर लाइफ में स्ट्रेस ज्यादा हो जाए तो एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन से इसे कम किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: क्या सोयाबीन बना देगा नपुंसक? खाने से पहले जान लें सच

Related Post

कैसे बढ़ाएं सेक्स ड्राइव?

डाइट में बदलाव

सेक्स ड्राइव यानी यौन इच्छा को नेचुरली बढ़ाने के लिए सबसे पहले डाइट में बदलाव करें. डाइट में ताजे फल और हरी सब्जियां शामिल करें, यह शरीर को हेल्दी करने के साथ-साथ लिबिडो यानी यौन इच्छा बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. 

फिजिकल एक्टिविटी

रोजाना एक्सरसाइज और योग करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है. प्राइवेट पार्ट में ब्लड सर्कुलेशन का फ्लो बेहतर होने से मूड अच्छा होता है और बिस्तर पर परफॉर्मेंस भी सुधर सकता है. 

हार्मोनल असुंतलन का इलाज

अगर हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव की वजह से सेक्स ड्राइव कम हो गई है, तो डॉक्टर से मिलें और इसका इलाज कराना जरूरी हो जाता है.

ये भी पढ़ें: मर्दों के लिए कमाल का नुस्खा! मेथी के दाने से ऐसे बढ़ाएं स्पर्म काउंट और फर्टिलिटी

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Team InKhabar

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026