क्या मुसलमानों को है Diwali मनाने की इजाजत? जानिये क्या कहता है इस्लाम

Diwali 2025: देशभर में दिवाली मनाने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं. वहीं अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिवाली में शामिल हो सकते हैं या इसे मना सकते हैं?

Published by Heena Khan

Diwali In Islam: भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ रहते हैं. यहां रहकर वो हर किसी के त्योहारों को बड़ी जोरो शोरों से मनाते हैं और दुनिया में मोहब्बत की एक मिसाल कायम करते हैं. जैसा की आप सभी जानते हैं कि दिवाली बेहद नजदीक है. ऐसे में देशभर में दिवाली मनाने की तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं. वहीं अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिवाली में शामिल हो सकते हैं या इसे मना सकते हैं? चलिये जान लेते हैं इसे लेकर इस्लाम क्या कहता है?

जानिये क्या कहते हैं मुस्लिम मौलाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य मुफ़्ती मौलाना चौधरी इफ्राहिम हुसैन ने विस्तार से बताते हुए इस बात की जानकारी दी है कि इस्लाम में केवल उन्हीं कर्मों और रीति-रिवाजों को जायज़ माना जाता है जिनका आदेश अल्लाह और पैगम्बर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने दिया हो या जिनका पालन उन्होंने अपने जीवन में किया हो. जिन रीति-रिवाजों को लोगों ने बाद में अपना बना लिया, उन्हें “रीति-रिवाज” कहा जाता है और इस्लाम ऐसे रीति-रिवाजों को अपनाने से मना करता है.

Related Post

क्या दिवाली मनाना जायज ?

दिवाली को लेकर मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने साफ कहा कि दिवाली जैसे त्यौहार गैर-मुसलमानों की धार्मिक आस्थाओं और भावनाओं से जुड़े होते हैं. इसलिए, मुसलमानों के लिए ऐसे धार्मिक त्यौहारों में भाग लेना या उन्हें मनाना जायज़ नहीं है. इस्लाम में, हर धर्म के अनुयायियों को अपनी आस्थाओं और भावनाओं का पालन करने का अधिकार है, लेकिन मुसलमान केवल उन्हीं गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं जिनकी इस्लाम में अनुमति है. इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि आपसी और सामाजिक सद्भावना के मामले में कोई मनाही नहीं है. सामाजिक मेलजोल, जैसे मिलना-जुलना, बातचीत करना या बस खाना-पीना, जायज़ है, बशर्ते कि वो किसी धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ से जुड़ा न हो.

गैंगस्टरों की तबाह कर दीं पुश्तें! बाबा की सरकार में कितने दुष्टों के हुए एनकाउंटर? डाटा देख छूट जाएंगे पसीने

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन कितने दीपक जलाने चाहिए और किस दिशा में? जानें यहा क्या है महत्व

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026