Categories: मनोरंजन

तो ये है Urfi Javed का बॉयफ्रेंड…जिसकी एक्ट्रेस ने तोड़ दी थी शादी, पहली ही मुलाकात में हो गया था प्यार!

Urfi Javed Boyfriend: उर्फी जावेद ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि- वह पहली बार कैसे मिले थे।

Published by Preeti Rajput

Urfi Javed Boyfriend: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपनी स्टाइल और बोल्डनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका नाम कॉमेडियन हर्ष गुजराल के साथ भी जोड़ा जाने लगा था। उर्फी ने द ट्रेटर्स में ये बात कबूल की थी वह उन्हें पसंद करती हैं। पूरे शो में दोनों एक साथ नजर आए थे। हालांकि दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उर्फी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के बारे में सभी को बताया है।

उर्फी जावेद ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया खुलासा

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उर्फी जावेद ने कहा था कि- वह सिंगल नहीं है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम रिवील नहीं किया है। लेकिन उससे जुड़ी कई सारी बाते बताई हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि- उनका बॉयफ्रेंड दिल्ली वाला है। उन्होंने उसके साथ ऑटों में बैठकर खूब रोमांस किया है। एक बार तो उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड को रिक्शा में गाल पर किस कर दिया था। ऑटो वाला तो सदमें में ही चला गया था। उन्होंनें बताया कि वह फिल्हाल अपने बॉयफ्रेंड के साथ PDA (Public Display of Affection) में हैं।

शर्मिला है उर्फी का बॉयफ्रेंड

उर्फी जावेद ने बताया कि- वह बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक मोमेंट्स काफी ज्यादा एन्जॉय कर रही हैं। उर्फी ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड दिल्ली से हैं और वो कभी रिक्शा नहीं बैठे थे। बॉयफ्रेंड की हाइट 6 फीट 4 इंच है। उनसे मैच करने के लिए वह 6 इंच तक की हिल्स पहनती हैं। वो 2 घंटे की फ्लाइट लेकर हर वीकेंड दिल्ली जाती हैं। ताकि वह ज्यादा से ज्यादा समय उसके साथ बिता सके। क्योंकि दिल्ली में पैपराजी नहीं हैं। वह यहां आएंगे तो पैप्स को देख भाग जाएंगे। वह काफी शर्मिले अंदाज के हैं।

फैन को धक्का देकर चर्चा में जया बच्चन, मुकेश खन्ना बोले- ये सितारों को शोभा नहीं देता

उर्फी ने तुड़वा दी थी शादी 

उर्फी ने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड के इंस्टाग्राम पर एक भी पोस्ट नहीं है। उनकी बॉयफ्रेंड संग फर्स्ट मीटिंग काफी अलग और मजेदार थी। वह जब उससे मिली तो उस दौरान उस लड़के के मम्मी-पापा भी वहीं मौजूद थे। तब उनके बॉयफ्रेंड की अर्रेंज मैरिज की बात चल रही थी और उन्होंने शादी तुड़वा दी। हालांकि तब दोनों की सिर्फ एक ही बार मुलाकात हुई थी।

Coolie के आगे War 2 के छूटे पसीने…धीमी रह गई ऋतिक रोशन रफ्तार, रजनीकांत निकले बॉक्स ऑफिस के असली बाप!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: urfi javed

Recent Posts

ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

Torrent Gas CNG Rate: इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों…

April 4, 2026

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026

Garuda Purana rules: क्या मृत व्यक्ति की चीजें घर में रखना ठीक है? जानिए नियम और मान्यताएं, क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deceased person belongings: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उपयोग करने से…

April 4, 2026

Live-in murder: चार्जर से गला घोंटकर किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, आत्महत्या का रचा ड्रामा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन…

April 4, 2026

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें! अब सुबह 3 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानें क्या है वजह?

Delhi Metro: 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी.…

April 4, 2026