This Week TRP List: ‘अनुपमा’ के सिर सजा ताज, इस हफ्ते ‘तुलसी’ को खानी पड़ी मात! टॉप 5 में भी नहीं ‘तारक मेहता’

TV TRP Report: इस हफ्ते की टीवी टीआरपी की रेटिंग में अनुपमा ने फिर बाजी मार ली है. वहीं, क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल को टॉप 1 की बादशाहत फिर नहीं नसीब हो पाई है.

Published by Prachi Tandon

BARC Week 40 rating list: टीवी शोज की परफॉर्मेंस की इस हफ्ते की रिपोर्ट कार्ड आ गई है. BARC इंडिया हर हफ्ते टीवी शोज की टीआरपी रेटिंग्स जारी करता है, जिससे पता चलता है कि कौन-सा शो ऑडियंस पसंद कर रही है और कौन-सा शो बोरिंग होता जा रहा है. इस हफ्ते टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमा ने बाजी मार ली है. वहीं, दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी स्टारर क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने आकर सभी को चौंका दिया है. 

टॉप 10 में भी नहीं है सलमान खान का बिग बॉस 19

टीवी टीआरपी रेटिंग्स पर नजर डालें तो इस बार भी सलमान खान होस्टेड मोस्ट कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस का सीजन 19 टॉप 10 में अपनी जगह नहीं बना पाया है. जी हां, बिग बॉस 19 को इस हफ्ते टीवी टीआरपी रेटिंग लिस्ट में 11वीं पोजिशन मिली है. हालांकि, इस हफ्ते बिग बॉस की रेटिंग्स में पिछले हफ्ते के मुकाबले उछाल देखने को मिली है. 

कौन-कौन से हैं टॉप 20 शोज और उनकी रेटिंग्स

Related Post

रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा सीरियल कई हफ्तों से पहली पोजिशन पर बना हुआ है. सीरियल में इन दिनों बैक-टू-बैक ट्विस्ट देखने को मिल रहे है. अनुपमा पूरी लेडिज गैंग के साथ एक गांव पहुंची है, जहां उसे अपने बेटे समर का कातिल मिलता है, जिससे वह बदला लेने वाली है. इसी वजह से शो खूब पसंद किया जा रहा है. 

वहीं, टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी, 3. ये रिश्ता क्या कहलाता है, 4. उड़ने की आशा, 5. तुम से तुम तक, 6. तारक मेहता का उल्टा चश्मा, 7. वसुधा, 8. गंगा माई की बेटियां, 9. पति पत्नी और पंगा, 10. मंगल लक्ष्मी, 11. बिग बॉस 19, 12. लक्ष्मी का सफर, 13. आरती अंजलि अवस्थी, 14. मन्नत, 15. जाने अनजाने हम मिले, 16. झनक, 17. शिव शक्ति, 18. बिंदी, 19. सारू, 20. मन पसंद की शादी

यह चैनल बना ऑडियंस का सबसे पसंदीदा

BARC इंडिया के 40वें हफ्ते की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों की रेस में सोनी सब ने पहला स्थान हासिल किया है. इस रेस में दूसरे नंबर पर स्टार प्लस और तीसरे पर कलर्स चैनल रहा है. 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026