जब ग्लैमर इंडस्ट्री की पोल खोलते हुए खूब रोई एक्ट्रेस, बोली-पता नहीं कब शैतान ने मुझे नंगा कर दिया

सना ने कुछ साल पहले ग्लैमर इंडस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था और फिर ऐसा करने के पीछे की वजह बताई थी.

Published by Kavita Rajput

Sana Khan quits entertainment industry: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने अच्छे खासे करियर को छोड़कर आध्यात्म का रास्ता अपना लिया और ग्लैमर की चमक धमक से हमेशा के लिए दूर हो गईं. कोई साध्वी बन गई तो किसी ने अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री की चमक-धमक को छोड़ते हुए एक आम जिंदगी बिताना ठीक समझा. टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) इनमें से एक हैं.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताई

Related Post

सना ने कुछ साल पहले ग्लैमर इंडस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर मुफ़्ती अनस से शादी कर ली थी. सना अब दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और अपनी फैमिली लाइफ से खुश हैं. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें क्यों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी. सना ने कहा, इसकी कई वजह थी, मैं एक मुस्लिम परिवार में जन्मी हूं और बतौर मुस्लिम हम सबको पता है कि क्या हलाल है और क्या हराम. मुझे लग रहा था कि अपने धर्म के मुताबिक मैं कुछ गलत कर रही हूं, मुझे लगता था कि ये वो लाइफ नहीं है जो मेरे अल्लाह चाहते हैं कि मैं जियूं. मेरे पास सबकुछ था लेकिन मैं खुश नहीं थी. पहले मैं फुल स्लीव्स पहनती थी, फिर ये थ्री फोर्थ हुआ और फिर हाफ स्लीव्स हो गया. मुझे लगे लगा बाप रे मेरे हाथ दिख रहे हैं और फिर मैं स्लीवलेस तक पहनने लगी. फिर नीचे के कपड़े कम होते गए. कब मेरी जर्नी स्लीवलेस से बैकलेस तक पहुंच गई समझ नहीं आया, मुझे पता ही नहीं चला कि शैतान ने मुझे एक महिला के तौर पर कब नंगा कर दिया और मैं इस नंगेपन को मॉडर्निज्म और लिबरल और पावरफुल होना समझने लग गई.सना ये सब कहते हुए इंटरव्यू में फूट-फूटकर रो पड़ी थी.

मेंस अंडरवियर के विज्ञापन से फेमस हुई थीं सना

सना के करियर की बात करें तो उन्होंने मॉडलिंग के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया है जिसमें से एक मेंस अंडरवियर का विज्ञापन बड़ा फेमस हुआ था. इस विज्ञापन की टैगलाइन ‘ये तो बड़ा टॉइंग है’थी जिसने सना को काफी पॉपुलर कर दिया था. इसके बाद सना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. ‘जय हो’ और ‘वजह तुम हो’ उनकी चर्चित फिल्में थीं. वजह तुम हो में तो सना ने कई सेक्स सीन देकर चौंका दिया था. इस फिल्म का ट्रेलर 12 घंटे के अंदर ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया था.बिग बॉस 6 ने भी उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई थी. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026