मुझे पछतावा है…KBC में अमिताभ बच्चन से बदतमीजी करने वाले 10 साल के बच्चे ने मांगी माफी

गुजरात के इशित ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से काफी रुडली बात की थी और उन्हें कह दिया था कि वह गेम के रुल जानते हैं तो वो उन्हें ये सब बताकर टाइम वेस्ट न करें.

Published by Kavita Rajput

हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (Kaun Banega Crorepati 17) गेम शो उस समय चर्चा में आया था जब एक 10 साल का बच्चा इशित भट्ट (Ishit Bhatt) हॉट सीट पर बैठा था. गुजरात के इशित ने इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से काफी रुडली बात की थी और उन्हें कह दिया था कि वह गेम के रुल जानते हैं तो वो उन्हें ये सब बताकर टाइम वेस्ट न करें. जब ये एपिसोड ऑन एयर हुआ तो इशित को अपने ख़राब व्यवहार के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वायरल वीडियोज पर उन्हें जमकर ट्रोल किया. ट्रोलिंग से परेशान होकर इशित ने अब सोशल मीडिया पर अपने व्यवहार को लेकर माफ़ी मांगी है. 

A post shared by ✨🖤 (@ishit_bhatt_official)

Related Post

इशित बोले-मुझे पछतावा है…
@ishit_bhatt_official नाम के हैंडल से इशित का एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें वो बिग बी के साथ फोटो क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट कर रहा है. इशित का ये वीडियो शेयर कर एक लंबा चौड़ा माफीनामा शेयर किया गया है. इसमें लिखा गया है, कौन बनेगा करोड़पति में अपने बिहेवियर के लिए मैं माफ़ी मांगता हूं. मैं जानता हूं मैंने जिस तरह से बात की, उससे कई लोग काफी आहत, निराश हुए हैं, मैं आप सबसे तहेदिल से माफ़ी मांगता हूं.मुझे इस बात का बेहद पछतावा है.  

मेरा इंटेंशन ऐसा नहीं था: इशित
मैं उस समय काफी नर्वस था और मेरा ऐटीट्यूड बेहद खराब तरीके से बाहर निकलकर आया.मेरा इंटेंशन रुड होने का बिलकुल नहीं था. मैं अमिताभ सर की और केबीसी टीम की तहेदिल से इज्जत करता हूं. मुझे एक बात समझ आ गई है और मुझे एक बड़ी सीख मिली है कि आपके शब्द और आपका व्यवहार कैसे आपका चरित्र डिफाइन करते हैं और वो भी इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर. मैं भविष्य में और ज्यादा विनम्र, कृतज्ञ और जिम्मेदाराना व्यवहार करूंगा.उन सबका तहेदिल से शुक्रिया जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और मुझे अपनी गलती से सीखने का मौका दिया—आप सबका KBC बॉय. 

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026