Categories: मनोरंजन

क्या तान्या मित्तल बनेंगी एकता कपूर की नई हीरोइन? गिफ्ट्स और बकलावा के साथ खास मुलाकात; शेयर किया VIDEO

Tanya Mittal: 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड से तान्या मित्तल की किस्मत बदलती दिख रही है. शो में गेस्ट के तौर पर आईं टीवी क्वीन एकता कपूर ने उन्हें एक रोल ऑफर किया है. फैंस तब से इंतजार कर रहे थे कि यह कोलेबोरेशन कब शुरू होगा.

Published by Mohammad Nematullah

Tanya Mittal: बिग बॉस 19‘ के वीकेंड का वार एपिसोड से तान्या मित्तल की किस्मत बदलती दिख रही है. शो में गेस्ट के तौर पर आईं टीवी क्वीन एकता कपूर ने उन्हें एक रोल ऑफर किया है. फैंस तब से इंतजार कर रहे थे कि यह कोलेबोरेशन कब शुरू होगा. अब तान्या ने खुद एकता कपूर के साथ अपने नए प्रोफेशनल वेंचर को कन्फर्म किया है.

तान्या एकता कपूर के घर गईं

हाल ही में तान्या मित्तल एकता कपूर से उनके घर पर मिलीं है. उन्होंने इस मीटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में तान्या ने मुस्कुराते हुए पूछा, “मैम, मुझसे मिलकर कैसा लगा?” एकता ने मजाक में कहा कि बिग बॉस के घर में उन्हें जो रोल ऑफर हुआ था, उसे पाने में बहुत समय लगा है.

Related Post

Gaurav Khanna Video: दुबई पार्टी में ये क्या कर गए गौरव खन्ना, भड़क उठे तान्या मित्तल के फैंस

जब तान्या ने पूछा कि क्या ऑफर अभी भी है, तो एकता ने साफ जवाब दिया, “मेरे पास आपके लिए एक लिखा हुआ ऑफर है. मैं आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.” तान्या ने तुरंत हंसते हुए पूछा, “तो, मैं हीरोइन बनूंगी, है ना?” एकता ने जवाब दिया, “बिल्कुल.” एकता ने तान्या को उनके लिए लाए गए तोहफ़ों के लिए भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनका भविष्य अच्छा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा.

Tanya Mittal: बकलावा विवाद के बाद कर दिया एक और कांड! दुबई में तान्या मित्तल की वीडियो ने मचाया बवाल

इस खास मुलाकात के बाद तान्या ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि सपने सच होते हैं, और एकता कपूर से मिलकर उन्हें इस बात पर पूरा यकीन हो गया है. तान्या ने एकता को सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक एहसास बताया है. उन्होंने आगे कहा कि एकता कपूर इंडस्ट्री की क्वीन होने के अलावा सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक ताकत हैं. अपनी इतनी बड़ी सफलता के बावजूद उनकी सादगी और अपनापन उन्हें सबसे अलग बनाता है. तान्या ने खुद को बहुत खुश आभारी और प्रेरित बताया है.

Amaal Malik-Tanya Mittal Wedding: ये क्या? फाइनल से पहले बिग बॉस के घर में अमाल ने भरी तान्या मित्तल की मांग! Video वायरल

Mohammad Nematullah

Recent Posts

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026

Video: PSL की तारीफ सिर्फ पैसों के लिए…IPL को फिल्म बताने वालों को पूर्व पाक खिलाड़ी का करारा जवाब

ipl vs psl: शहजाद ने कहा कि पीएसएल में ज्यादातर वे खिलाड़ी नजर आते हैं…

April 15, 2026