Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19‘ के वीकेंड का वार एपिसोड से तान्या मित्तल की किस्मत बदलती दिख रही है. शो में गेस्ट के तौर पर आईं टीवी क्वीन एकता कपूर ने उन्हें एक रोल ऑफर किया है. फैंस तब से इंतजार कर रहे थे कि यह कोलेबोरेशन कब शुरू होगा. अब तान्या ने खुद एकता कपूर के साथ अपने नए प्रोफेशनल वेंचर को कन्फर्म किया है.
तान्या एकता कपूर के घर गईं
हाल ही में तान्या मित्तल एकता कपूर से उनके घर पर मिलीं है. उन्होंने इस मीटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में तान्या ने मुस्कुराते हुए पूछा, “मैम, मुझसे मिलकर कैसा लगा?” एकता ने मजाक में कहा कि बिग बॉस के घर में उन्हें जो रोल ऑफर हुआ था, उसे पाने में बहुत समय लगा है.
Gaurav Khanna Video: दुबई पार्टी में ये क्या कर गए गौरव खन्ना, भड़क उठे तान्या मित्तल के फैंस
जब तान्या ने पूछा कि क्या ऑफर अभी भी है, तो एकता ने साफ जवाब दिया, “मेरे पास आपके लिए एक लिखा हुआ ऑफर है. मैं आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.” तान्या ने तुरंत हंसते हुए पूछा, “तो, मैं हीरोइन बनूंगी, है ना?” एकता ने जवाब दिया, “बिल्कुल.” एकता ने तान्या को उनके लिए लाए गए तोहफ़ों के लिए भी धन्यवाद दिया और कहा कि उनका भविष्य अच्छा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रिश्ता लंबे समय तक चलेगा.
Dear Ekta Ma’am / Di,
Sapne sach hote hain, aaj aapne sabit kar diya. Aapse milke yakeen ho gaya ki bhagwaan sach mein kuch logon par apni vishesh kripa rakhte hain aur woh log alag hi chamakte hain.
Aap sirf ek naam nahi ho… aap ek emotion ho. Aapne jo duniya banayi hai, woh… pic.twitter.com/uw91QQGcPU
— Tanya Mittal (@itanyamittal) February 27, 2026
Tanya Mittal: बकलावा विवाद के बाद कर दिया एक और कांड! दुबई में तान्या मित्तल की वीडियो ने मचाया बवाल
इस खास मुलाकात के बाद तान्या ने सोशल मीडिया पर एक लंबा और इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि सपने सच होते हैं, और एकता कपूर से मिलकर उन्हें इस बात पर पूरा यकीन हो गया है. तान्या ने एकता को सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक एहसास बताया है. उन्होंने आगे कहा कि एकता कपूर इंडस्ट्री की क्वीन होने के अलावा सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक ताकत हैं. अपनी इतनी बड़ी सफलता के बावजूद उनकी सादगी और अपनापन उन्हें सबसे अलग बनाता है. तान्या ने खुद को बहुत खुश आभारी और प्रेरित बताया है.