कौन हैं वो एक्ट्रेस? जिन्हें ‘Toxic’ में यश के साथ इंटीमेट सीन्स करने के बाद डिलीट करना पड़ा अपना इंस्टाग्राम अकाउंट

Actress Beatriz Taufenbach: साउथ सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में इंटीमेट सीन्स को लेकर एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा है.

Published by Sohail Rahman

Beatriz Taufenbach: साउथ सुपरस्टार यश की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. उनकी आने वाली फिल्म को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अब नया मामला क्या है? आइए विस्तार से जानते हैं. दरअसल, पूरा मामला ये है कि साउथ सुपरस्टार यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ वीडियो में दिखाए गए इंटीमेट सीन ने हंगामा खड़ा कर दिया है. वायरल सीन में यश और एक मॉडल कब्रिस्तान के बाहर एक कार के अंदर इंटीमेट होते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस सीन में ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस बीट्रिज टॉफेनबैक हैं.

यश के साथ उनका रोमांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और लोग गूगल पर बीट्रिज को सर्च करने लगे. उन्हें अपने ऑन-स्क्रीन इंटीमेट सीन को लेकर कई तरह के कमेंट्स का भी सामना करना पड़ा.

टीजर को लेकर खड़ा हुआ विवाद (A controversy has arisen over the teaser)

टीजर को लेकर हुए विवाद के बीच बीट्रिज ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. अब इंस्टाग्राम पर उनका नाम सर्च करने पर ‘प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है’ दिखाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 जनवरी को ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होने के बाद लोग उस महिला को सर्च करने लगे जिसने इंटीमेट सीन किया था. शुरू में अफवाह उड़ी थी कि वह एक्ट्रेस नताली बर्न हैं. हालांकि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इंस्टाग्राम पर बीट्रिज टॉफेनबैक की फोटो शेयर करके कन्फ्यूजन दूर किया और लिखा कि यह खूबसूरत लड़की मेरी कब्रिस्तान वाली लड़की है, बीट्रिज टॉफेनबैक.

Related Post

फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर विवाद, निर्देशक गीतु मोहनदास ने बोल्ड सीन पर तोड़ी चुप्पी

फिल्म के इस सीन को लेकर सेंसर बोर्ड में की गई शिकायत (A complaint was filed with the Censor Board regarding this scene from the film)

अब इस मामले में जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म के सीन को लेकर सेंसर बोर्ड में भी शिकायतें की गई हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मांग की है कि टीजर को रोका जाए और तुरंत सोशल मीडिया से हटाया जाए, क्योंकि इंटीमेट सीन अश्लील और आपत्तिजनक हैं. उनके अनुसार, टीजर में दिखाए गए सीन कन्नड़ संस्कृति का अपमान करते हैं. सेंसर बोर्ड ने भी AAP महिला विंग की शिकायत पर जवाब दिया है.

इस फिल्म में और कौन-कौन से कलाकार हैं? (Which other actors are in this film?)

CBFC सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि चूंकि टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ है, इसलिए इसके लिए सेंसर बोर्ड की मंज़ूरी की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म से जुड़ा कोई भी कंटेंट अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए उनके पास जमा नहीं किया गया है. यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह बॉक्स ऑफिस पर ‘ध्रुव 2’ से टकराएगी. यश की फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. इसमें हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और नयनतारा भी नजर आएंगी.

The Raja Saab Box Office: प्रभास ने पर्दे पर लगा दी लाग! ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका; यहां जानें पहले दिन…

Sohail Rahman

Recent Posts

अब सड़क पर कुत्ता घुमाया तो भरना पड़ेगा जुर्माना! नगर निगम का बड़ा फैसला

Dog walking ban: नगर निगम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अब अपने पालतू कुत्ते को…

April 15, 2026

IPL का ग्लोबल गेम प्लान—अब ऑस्ट्रेलिया में भी बजेगा डंका! समझें क्या है BCCI का प्लान

Indian Premier League: इस पहल को एडिलेड ओवल के डिपार्टमेंट जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन…

April 15, 2026

CBSE 10th Result 2026: 500 में 500… गुरुग्राम के तनय श्रीवास्तव ने रचा इतिहास; CBSE 10वीं में किया कमाल

CBSE Class 10 results 2026: एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र तनय श्रीवास्तव ने 500 में…

April 15, 2026

एयरपोर्ट जैसी एंट्री, हाईटेक सुविधाएं…नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; जनता को मिलेगी बड़ी राहत

Delhi Railway Project: इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण करीब 5 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड…

April 15, 2026

3 साल, 3 महिलाएं फरार और गुड्डू मुस्लिम…अतीक केस में आज भी छिपे हुए हैं कई रहस्य

Shaista and Atique ahmed: हत्या के बाद से ही शाइस्ता परवीन, आयशा नूरी और ज़ैनबफरार…

April 15, 2026

मोदी सरकार ने दी राघव चड्ढा को Z सुरक्षा, लेकिन AAP में सवाल! क्या है पूरा मामला?

Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी ने खुद अपने सांसद राघव चड्ढा पर संसद में…

April 15, 2026