OG OTT Release: थियटर में धमाका मचाने के बाद अब ओटीटी पर कहां देखें Pawan Kalyan की क्राइम ड्रामा?

Pawan Kalyan OG: पवन कल्याण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘They Call Him OG’ अब ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. ये फिल्म 4 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.

Published by Shraddha Pandey

They Call Him OG Netflix: पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘They Call Him OG’, जो 2025 की सबसे बड़ी तेलुगु फिल्म साबित हुई. अब नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर हैं Sujeeth और इसमें Pawan Kalyan के अलावा Emraan Hashmi, Priyanka Mohan और Prakash Raj भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म थिएटर्स में 25 सितंबर को रिलीज हुई थी और मात्र तीन हफ्तों में ही यह नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार है. Netflix India ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा,
“Once upon a time in Mumbai, there lived a storm. And now, he’s back. Watch They Call Him OG, out 23 October on Netflix in Telugu, Hindi, Tamil, Kannada and Malayalam.” यानि 23 अक्टूबर से आप इसे Netflix India पर तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में देख सकते हैं.

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार रही. सिर्फ 11 दिनों में इसने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. यह Anil Ravipudi की ‘Sankranthiki Vasthunam’ और HanuMan जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ चुकी है. तेलुगु फिल्मों में 2025 की सबसे बड़ी कमाई के साथ, इसने Rs 255.2 करोड़ का आंकड़ा पार किया.

Related Post

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

‘ओजी’ की कहानी

फिल्म की कहानी Ojas Gambheera (Pawan Kalyan) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहले एक समुराई था और अब गैंगस्टर बन चुका है. वह अपने प्यार Kanmani (Priyanka Mohan) के साथ शांत जिंदगी जी रहा था, लेकिन जब उसका पुराना दुनिया उसके सामने आती है, तो वह मुंबई लौटता है. यहां वह अपने पिता जैसे गुरु Satya dada (Prakash Raj) की मदद करता है और खतरनाक गैंगस्टर Omi Bhau (Emraan Hashmi) और उसके लोगों से मुकाबला करता है.

फिल्म का अंत एक सेक्वल के संकेत के साथ होता है, जिससे फैंस में और उत्सुकता बढ़ गई है. तो अगर आप एक्शन, ड्रामा और थ्रिल का मजा लेना चाहते हैं, तो 23 अक्टूबर से Netflix पर ‘They Call Him OG’ देखना बिलकुल मत भूलिए.

Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026