Kantara Chapter 1 ने कर दी सबकी छुट्टी, ऋषभ शेट्टी के आगे झुका पूरा बॉलीवुड; एक ही दिन में छाप दिए इतने करोड़

Kantara Chapter 1 Box Office Collection : ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 पहले दिन ही धमाल मचा दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. साथ ही सारी 2025 की बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

Published by Preeti Rajput

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1 ) 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया है. फिल्म इतनी बेहतरीन है, कि हर तरफ बस इसी की बातें सुनने को मिल रही हैं. जिसने यह फिल्म नहीं देखी है, वह इस फिल्म को देखने की पूरी योजना बना चुके हैं. लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. कांतारा चैप्टर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. पहले ही दिन फिल्म ने पूरे बॉलीवुड को अपने आगे झुका दिया है. फिल्म ने बॉलीवुड का 2025 का अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है

पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ का किया कलेक्शन? (Kantara Chapter 1 Box Office Collection)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की पहले दिन की कमाई 60 करोड़ रही है. यह बॉक्स ऑफिस का बेहतरीन कलेक्शन है. फिल्म की कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 का बजट केवल 125 करोड़ है. पहले दिन की कमाई देख, लग रहा है कि फिल्म जल्द ये आंकड़ा पार कर लेगी. दशहरा का फायदा फिल्म को मिला है और अभी वीकेंड बाकी है

फिल्म ने आते ही मचाया धमाल 

कांतारा चैप्टर 1 को देखने से ही पता लग रहा है, कि हर सीन को शूट करने में कितने मेहनत लगी है. फिल्म की सफलता का श्रय काफी हद तक ऋषभ शेट्टी की मेहनत को जाता है. फिल्म ने इसका दूसरा पार्ट भी कंफर्म कर दिया है. फैन्स इस बात से काफी ज्यादा खुश है. अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार करना होगा

25 करोड़ में बनी, 340 करोड़ कमाई! इस फिल्म ने सिर्फ दिल ही नहीं, रिकॉर्ड भी जीते

बॉलीवुड फिल्मों का टूटा रिकोर्ड

बता दें कि इस फिल्म ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में मेन लीड भी उन्होंने ही निभाया है. कांतारा चैप्टर 1 ने बॉलीवुड की साल 2025 की सारी फिल्मों का रिकोर्ड एक ही दिन में तोड़ दिया है. इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन विक्की कौशल की फिल्म छावा का था. जिसने पहले दिन  33.10 करोड़ की कमाई की थी.

Related Post

Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026