Categories: मनोरंजन

‘Love & War’ की शूटिंग के बीच कानूनी पचड़े में फंसे संजय लीला भंसाली, बीकानेर में FIR दर्ज

Sanjay Leela Bhansali FIR: संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ‘Love & War’ मुश्किल में फंस गई है। बीकानेर में लाइन प्रोड्यूसर की शिकायत पर भंसाली के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

Published by Shraddha Pandey

Bikaner Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) इन दिनों अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन, फिल्म की शूटिंग के बीच अब एक कानूनी विवाद भी खड़ा हो गया है। दरअसल, बीकानेर (राजस्थान) में उनके खिलाफ एक FIR दर्ज की गई है, जिसमें उन पर धोखाधड़ी और दुर्व्यवहार जैसे आरोप लगाए गए हैं।

यह शिकायत लाइन प्रोड्यूसर प्रतीक राज माथुर ने दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए जरूरी इंतजाम करने का काम दिया गया था। उन्होंने सरकार से अनुमति लेने से लेकर लोकल अरेंजमेंट तक सब संभाला, लेकिन बाद में उन्हें बिना किसी भुगतान के प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। यही नहीं, जब वह टीम से होटल में मिलने पहुंचे तो उनके साथ असम्मानजनक व्यवहार भी हुआ।

इन धाराओं पर दर्ज हुई FIR

इस पूरे मामले पर अदालत के आदेश के बाद बीकानेर के बिच्छवाल थाने में FIR दर्ज की गई है। इसमें धोखाधड़ी (fraud), आपराधिक साजिश (criminal conspiracy) और धमकी (intimidation) जैसी धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कहां से आया ‘ढाई किलो का हाथ’ वाला डायलॉग, इस लीजेंड एक्टर से है कनेक्शन..!

Related Post

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म ‘Love & War’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होनी है और अभी राजस्थान में इसकी शूटिंग चल रही है। लेकिन, इस विवाद के सामने आने के बाद फिल्म पर और भी ज्यादा सुर्खियां बन गई हैं।

पहले भी विवादों में घिरी भंसाली की फिल्म

वैसे, यह पहली बार नहीं है जब भंसाली की किसी फिल्म पर विवाद खड़ा हुआ हो। इससे पहले उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ (2018) भी काफी विवादों और विरोधों में घिरी रही थी। राजस्थान में ही उस समय शूटिंग को लेकर काफी हंगामा हुआ था। फिलहाल, देखना होगा कि इस नए विवाद का फिल्म की शूटिंग और आगे की रिलीज पर क्या असर पड़ता है?

Nora Fatehi को भी पीछे छोड़ गई नन्ही डांसर, 52 गज का दामन पर दिखाया कमाल

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026