Shraddha kapoor Net Worth: 60 करोड़ का घर, महंगी गाड़ियां, जानें कितनी रईस हैं शक्ति कपूर की लाडली

Shraddha kapoor Net Worth: आज लाखों लोगो की चहेती एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का जन्मदिन हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कितमी अमीर है और उनते इनकम सोर्स क्या है-

Published by sanskritij jaipuria

Shraddha kapoor Net Worth: 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर आज हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने काम और लगातार कोशिशों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. हर साल उनके जन्मदिन पर उनके करियर के साथ-साथ उनकी कमाई और निवेश को लेकर भी चर्चा होती है.

फिल्मी करियर की शुरुआत

श्रद्धा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म Teen Patti से की थी. इस फिल्म में उनके साथ Amitabh Bachchan और R. Madhavan जैसे बड़े कलाकार थे. हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म Aashiqui 2 से मिली, जिसमें उनके साथ Aditya Roy Kapur नजर आए. ये फिल्म सफल रही और श्रद्धा घर-घर में पहचानी जाने लगीं.

इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें Haider, ABCD 2, Baaghi और Chhichhore शामिल हैं. हाल ही में वे फिल्म तू झुठी मैं मक्कार में नजर आई जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.

कुल संपत्ति और कमाई

ABP के अनुसार श्रद्धा कपूर की कुल संपत्ति लगभग 130 करोड़ रुपये है. वे एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं. फिल्मों के अलावा वे कई ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करती हैं और एक विज्ञापन अभियान के लिए लगभग 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक शुल्क लेती हैं.

सोशल मीडिया भी उनकी आय का बड़ा साधन है. इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं. यहां किए गए प्रचार और साझेदारियों से भी उन्हें अच्छी आमदनी होती है.

Related Post

निवेश और कारोबार

श्रद्धा कपूर केवल एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि निवेशक के रूप में भी एक्टिव हैं. वे ज्वेलरी ब्रांड Palmonas की सह-संस्थापक हैं. इस कंपनी को टीवी शो Shark Tank India में भी प्रस्तुत किया गया था, जिसके बाद इसकी पहचान और बढ़ी. बाद में कंपनी को निवेश भी मिला और इसकी कीमत में वृद्धि हुई.

हाल ही में Candere Hurun India की 2025 की महिला नेताओं की लिस्ट में उन्हें सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलिब्रिटी निवेशक बताया गया. इस लिस्ट में वे Priyanka Chopra, Alia Bhatt, Katrina Kaif और Deepika Padukone जैसी एक्ट्रसेज से आगे रहीं.

घर और गाड़ियां

श्रद्धा कपूर मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके पास Audi Q7, Mercedes-Benz GLE और BMW 7 Series जैसी महंगी कारें हैं.

श्रद्धा कपूर ने अपने अभिनय, मेहनत और समझदारी भरे निवेश के जरिए एक मजबूत जगह बनाई है. फिल्मों के साथ-साथ कारोबार और सोशल मीडिया के क्षेत्र में भी वे सक्रिय हैं.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में…

April 17, 2026

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, बिल गिरते ही गरजे अमित शाह; विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah First Reaction: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल मतदान में यह बिल पास नहीं…

April 17, 2026

Women Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 वोट, विरोध में 230

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने…

April 17, 2026

इंदौर में ‘ऊर्जस्विनी सेंटर’ बना ऑटिज्म व डिस्लेक्सिया वाले बच्चों के लिए नई उम्मीद

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 17 अप्रैल: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में आने वाली…

April 17, 2026