‘भारत ने दिया धोखा’, खामनेई की मौत के बाद ईरान में घर बसाएगी हसीना; जानें कौन है ये एक्ट्रेस?

Who Is Mandana Karimi: मंदाना करीमी सालों से भारत में अपनी जीवन बिता रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी खूब काम किया. इसी के साथ वह बिग बॉस सीजन 9 का भी हिस्सा रही थीं.

Published by Preeti Rajput

Who Is Mandana Karimi: ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई सालों से भारत में अपना जीवन गुजार रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वह भारत छोड़ने की योजना बन रही हैं. साथ ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद अब वह अपने देश वापस लौटना चाहती हैं. मंदाना ने बातचीत के दौरान भावुक होकर कहा कि मुझे लगता है कि भारत ने मुझे धोखा दिया है. 

कौन है मंदाना करीमी?

मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, जैसे  ‘क्या कूल हैं हम 3’. एक्ट्रेस ने बिग बॉस के सीजन 9 में भी हिस्सा लिया था. भारत ने उन्होंने काफी कुछ दिया है- रहने के लिए घर, प्यार, दोस्त, करियर और एक पहचान. लेकिन हाल ही में ईरान की स्थिति पर खुलकर बोलने के कारण वह अब खुद को अकेला महसूस कर रही हैं. उन्होंने बताया कि ईरान में हो रहे विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के कारण अपने कई दोस्त खो चुकी हैं. 

A post shared by RK (@rohitkhilnani)

Related Post

क्या बोलीं मंदाना करीमी?

मंदाना ने कहा कि 24 घंटे पहले ईरान ने देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह अब किसी और को दे दी है. इसलिए साफ है कि अब इस सरकार को जाना होगा. उन्होंने कहा कि – मैं ईरान के लिए एक आजाद ईरान देखती हूं, जहां महिलाएं जो चाहें कर सकती हैं. दो चाहें पहन सकती हैं, जिस भी कॉलेज में चाहे पढ़ सकती हैं. मैं ईरान को देखती हूं, जिसका मिडिल ईस्ट के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है. हम लोगों के लिए खतरा नहीं है. लेकिन हम एक ऐसा देश हैं, जो मिडिल ईस्ट को बनाता है. जिस पल वह अनाउंस कर देंगे कि यह सरकार चली गई है, मैं अपने देश वापस चली जाऊंगी. वैसे भी मेरा बैग पैक हो गया है. मैं अब भारत छोड़ रही हूं, यह प्लान है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से रिश्ता तोड़ रही हूं. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है, क्योंकि मैं भारत तब आई थी, जब मैं बहुत छोटी थी. भारत ने मुझे सबकुछ दिया है. डलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर, मुझे जो प्यार मिला, और जो दोस्त मेरे हैं. लेकिन मुझे लगता है कि इंडिया में मेरी कोई आवाज नहीं है. 

क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहती थीं सागरिका, फिर कैसे बनी ज़हीर खान की लाइफ पार्टनर?

‘भारत ने दिया धोखा’

उन्होंने आगे कहा, पिछले दो महीने में मुझे बॉम्बे में कभी इतना घर जैसा अकेलापन महसूस नहीं हुआ है. यहां मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, लेकिन बदकिस्मती से मैं प्रोटेस्ट में गई थी. मैं ईरान के बारे में इतनी खुलकर बात कर रही थी कि मैंने अपने बहुत सारे ‘सो-कॉल्ड’ दोस्तों को खो दिया. मुझे लगता है कि भारत ने एक तरह से मेरे साथ धोखा किया है. भारत ने मुझे वह सब दिया, जो उसे देना चाहिए था. अब आगे बढ़ने का समय है और मुझे उम्मीद है कि मैं ईरान चली जाऊंगी. 

Dhurandhar 2: कब आएगा ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर, जानिए यहां पर सारी जानकारी…!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026

Youth Suicide Bihar News: मां के बाद बेटे की मौत, 19 साल के युवक ने लगाई फांसी! बंद कमरे में मिला शव परिवार सदमे में

Pauthu market suicide case: मृतक की पहचान पौथु बाजार निवासी शिव शंकर साव के पुत्र…

April 19, 2026