Parineeti Chopra-Raghav Chadha Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग सात फेरे लिए थे। दोनों की लवस्टोरी की शुरूआत एक अवॉर्ड शो में हुई थी। दोनों की शादी साल 2023 में हुई था। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एकदम अलग बैकग्राउंड से आते हैं। राघव राज्यसभा सांसद हैं तो वहीं परिणीति एक्ट्रेस लाइम लाइट की दुनिया से ताल्लुक रखती है। अलग-अलग बैकग्राउंड होने के कारण दोनों की नेटवर्थ में जमीन आसमान का अंतर है।
परिणीति चोपड़ा की नेटवर्थ
मसाला डॉट कॉम के मुताबिक परिणीति चोपड़ा के पास बांद्रा में एक आलीशान बंगला है। इसकी कीमत करीब 22 करोड़ के आसपास है। उनके पास गाड़ियों का भी अच्छा खास कलेक्शन है-रेंज रोवर वोग (1.30 करोड़), ऑडी क्यू4 (43.19 लाख) और ऑडी क्यू7 (69.27 लाख रुपए)। जानकारी के मुताबिक, परिणीति की नेटवर्थ करीब 74 करोड़ रूपये है।
राघव चड्ढा की नेटवर्थ
राघव चड्ढा 36 लाख रुपए के एक घर के मालिक हैं। उनके पास एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर है। इसके साथ ही वह 4.94 लाख रुपए के सोने और 6 लाख के अलग-अलग बॉन्ड के साथ-साथ शेयर के भी मालिक है। जानकारी के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50 लाख रूपये है।
कपिल शर्मा~ शादी के बाद पैसों का हिसाब किताब कौन संभालता है?
राघव चढ़ा~ पैसों का हिसाब किताब तो वही करें जिसके पास पैसा हो अब हमारे काम में तो पैसा नहीं है!
सारे पैसा इनके पास ही है”
गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय दोनों परिणीति के पास है राघव तो बेचारे खाली है 😂😂 pic.twitter.com/hcx5QHLmG4
— Sakshi Samajwadi (@SakshiSamajwadi) August 8, 2025
इस फिल्म से की थी करियर की शुरूआत
नेटवर्थ की रेस में राघव अपनी पत्नि परिणीति से काफी पीथे हैं। परिणीति चोपड़ा ने 2012 में फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद एकट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया था।