कौन है ‘इल मॉस्ट्रो डी फ़्लोरेंस’ नाम का दुनिया का सबसे खौफनाक सीरियल किलर? 16 लोगों को दी थी सबसे दर्दनाक मौत

अगर आपको सीरियल किलिंग (Serial Killing) जैसे सीरीज के बारे में दिलचस्पी है तो यह खबर आपके लिए है. इटली के सबसे खूबसूरत शहर फ्लोरेंस (Florence) में घटी सची घटना पर आधारित एक ऐसे सीरियल किलर (Serial Killer) की कहानी जिसके ऊपर हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 'The Monster of Florence' से एक सीरीज आई है.

Published by DARSHNA DEEP

Serial Killing Case:  क्या आपको सीरियल किलिंग के बारे में दिलचस्पी है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है.  अनसुलझे सीरियल किलिंग मामले पर आधारित एक सच्ची अपराध  वेब सीरीज के बारे में है, जिसे ‘The Monster of Florence’ (‘इल मॉस्ट्रो डी फ़्लोरेंस’) के नाम से भी जाना जाता है. 

घटना का पूरा विवरण

दरअसल,  यह खौफनाक वारदात इटली के सबसे खूबसूरत शहर फ्लोरेंस (Florence) की है. जहां,  एक अज्ञात हत्यारे ने साल 1968 से 1985 के बीच प्रेमी जोड़ों को निशाना बनाकर 16 लोगों को ऐसी दर्दनाक मौत दी जिससे पढ़कर सभी की रूह कांप उठी थी.  हत्यारे की क्रूरता इतनी ज्यादा थी कि मीडिया ने उसे ‘Il Mostro di Firenze’ यानी ‘The Monster of Florence’ का नाम तक दे दिया था.  हर हत्या में एक ही हथियार का इस्तेमाल किया गया था और पीड़ितों के शरीर पर बर्बरतापूर्ण घाव के निशान मिले थे.  यह मामला आज भी दुनिया के सबसे रहस्यमय और अनसुलझे अपराधों में से एक है.

घटना पर आधारित है वेब सीरीज

इस सच्ची घटना पर आधारित एक चार एपिसोड की लिमिटेड सीरीज नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आई है, जिसे ‘The Monster of Florence’ नाम से हिंदी में भी स्ट्रीम किया जा सकता है. इस फिल्म के निर्देशक स्टेफानो सोलिमा हैं और लेखक लियोनार्डो फासोली है. फिल्म में अपना अहम किरदार निभाने वाले मार्को बुलिटा, फ्रांसेस्का ओलिया, वैलेंटिनो मैनियास और लिलियाना बोटोन का नाम शामिल है. 

Related Post

क्या है सीरीज की असली खासियत

सीरीज की कहानी गैर-सीधे क्रम (Non-Linear) में चलती है और इसमें फ्लैशबैक और कोर्ट रूम ड्रामा का मुख्य रूप से जिक्र किया गया है. सीरीज के हर एपिसोड एक अलग संदिग्ध का कहानी दिखाता है, जिससे दर्शक खुद असली कातिल का अनुमान लगाने पर पूरी तरह से मजबूर हो जाते हैं. यह सीरीज थ्रिलिंग, डार्क और मनोवैज्ञानिक रूप से जुड़ी हुई है. IMDb पर इस सीरीज को 8.4 की रेटिंग दी गई है. 

यह सीरीज उन दर्शकों के लिए एक सही साबित हो सकती है जो सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम और थ्रिलर कहानियों को बेहद पसंद करते हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Dhamtari IPL betting case: आईपीएल सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल समेत 1.20 लाख का सामान जब्त

Dhamtari IPL betting case: धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार…

April 20, 2026

Mathura News: यमुना में सख्ती! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चलेगी नाव, लाइफ जैकेट अब हुई अनिवार्य

Mathura News: यमुना में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं, अब बिना…

April 20, 2026

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026