Bigg Boss 19: ‘पेटीकोट है-ब्लाउज गायब’, नेहल के बाद तान्या पर मालती ने किए भद्दे कमेंट्स, फैंस बौखलाए

Malti Chahar Comments On Tanya Mittal: मालती चाहर की एंट्री के बाद से घर में कोहराम मचा है. उन्होंने हाल ही में नेहल पर कमेंट किया था. जिसके बाद सलमान ने उन्हें फटकार लगाई थी. अब वो एक बार फिर तान्या पर भद्दे कमेंट्स कर बैठी हैं.

Published by Shraddha Pandey

Malti Chahar bad Comments: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का हर हफ्ता नई लड़ाइयों और खुलासों से भरा रहता है. जहां पिछले हफ्ते फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) का घरवालों से जबरदस्त झगड़ा हुआ था. वहीं, इस हफ्ते ड्रामा का सेंटर बनी हैं मालती चाहर (Malti Chahar) और तान्या मित्तल (tanya mittal). दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अब एक बड़े विवाद में बदल गया है, जिसने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है.

मालती चाहर का आरोप- “तान्या सती सावित्री नहीं हैं”

शो से जुड़े इनसाइड पेजों के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में मालती चाहर तान्या मित्तल के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाती दिखेंगी. प्रोमो में देखा जा सकता है कि मालती घर के बाकी कंटेस्टेंट्स, जैसे अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj), के सामने तान्या के बारे में खुलासे कर रही हैं.

मालती कहती हैं, “तान्या बहुत सती सावित्री बनती है, लेकिन असल में वैसी नहीं है. तुम लोग उसकी सिर्फ एक साइड जानते हो, दूसरी साइड नहीं.” वह आगे बताती हैं कि तान्या के कुछ बोल्ड वीडियो और रील्स हैं, जिनमें उन्होंने मिनी स्कर्ट्स और बैकलेस आउटफिट पहने हुए हैं. मालती के मुताबिक, तान्या अपनी इमेज से बिल्कुल अलग लाइफस्टाइल जीती हैं और “पब्लिकली कुछ और, असल में कुछ और” हैं.

इस पर अभिषेक बजाज हैरानी जताते हैं और कहते हैं, “यह तो अलग ही है.” मालती का कहना है कि यही वजह है कि तान्या मीम मटेरियल बनती जा रही हैं. वो बहुत बड़ी प्लेयर हैं.

Related Post

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मालती चाहर के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. यूजर्स का कहना है कि मालती ने तान्या के कैरेक्टर पर सवाल उठाया है, जो गलत है. कई लोगों ने मालती को ट्रोल करते हुए लिखा कि किसी के कपड़ों या पुराने वीडियो के आधार पर उसकी पर्सनैलिटी को जज करना सही नहीं है.

वहीं, तान्या मित्तल के सपोर्ट में भी कई यूजर्स सामने आए हैं. उनका कहना है कि जिन वीडियो की बात हो रही है, वे तान्या की स्पिरिचुअल जर्नी शुरू होने से पहले के हैं और अब उनकी सोच पूरी तरह बदल चुकी है. बिग बॉस का घर हमेशा से विवादों और इमोशन्स का खेल रहा है. और इस बार भी यह ड्रामा दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है. अब देखना यह होगा कि इन आरोपों के बाद तान्या मित्तल की प्रतिक्रिया क्या होती है और यह विवाद शो में कौन सा नया मोड़ लाता है.

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026