Home > मनोरंजन > Naagin 7 First Look: इंतजार खत्म! एकता कपूर की नागिन से आज उठेगा पर्दा, Salman Khan देंगे फैंस को बड़ा तोहफा?

Naagin 7 First Look: इंतजार खत्म! एकता कपूर की नागिन से आज उठेगा पर्दा, Salman Khan देंगे फैंस को बड़ा तोहफा?

Naagin 7 First Look Out Today: नागिन 7 की पहली झलक (Naagin 7 First Look) आज 24 अगस्त को सामने आ सकती है। एकता कपूर के इस शो का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

By: Preeti Rajput | Published: August 24, 2025 5:09:30 PM IST



Naagin 7 First Look Out Today: एकता कपूर टीवी की दुनिया की क्वीन हैं। उनके सिरियल अक्सर टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर रहते हैं। उनकी स्टारकास्ट बाकी सभी से काफी बेहतर होती है। एकता कपूर का फेमस शो नागिन सीजन 1 से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अभी हाल ही में उनका नया शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन नागिन सीजन 7 का दर्शक काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। 

कब सामने आएगा नागिन का पहला लुक?

नागिन की अगली फ्रेंचाइजी यानी कि नागिन 7 को लेकर दर्शकों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब लगता है कि शायद दर्शकों का ये इंतजार आज 24 अगस्त को आखिरकार खत्म होने वाला है। क्योंकि नागिन 7 की पहली झलक (Naagin 7 First Look) को लेकर हमें जानकारी मिल चुकी है। नागिन 7 को लेकर हर रोज कुछ ना कुछ नई अपडेट सामने आती रहती हैं। पिछले महीने खबर आई थी, कि नागिन का पहला लुक नागपंचमी के दिन रिवील किया जाएगा। हालांकि यह खबर झूठी निकली।

एकता कपूर देंगी फैंस को बड़ा तोहफा

इसके बाद अपडेट आया कि शो का प्रोमो रिलीज के लिए तैयार हो चुका है। खबरों के मुताबिक, एकता कपूर की अगली नागिन प्रियंका चाहर चौधरी होगी। हालांकि  अब तक नागिन 7 पर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके बावजूद लोग इस सीजन को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 

रणबीर कपूर का लुक हुआ लीक! Love and War के सेट से मिला फैंस को बड़ा तोहफा, तस्वीर देख खुली रह जाएंगी आंखें…

दर्शकों को आज रात का इंतजार

आज से सलमान खान का शो बिग बॉस 19 (Salman Khan Bigg Boss 19) शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि  एकता कपूर आज बिग बॉस के साथ ही नागिन 7 का भी फर्स्ट लुक रिवील करेंगी। कुछ समय पहले ही एकता कपूर ने कहा था कि वह रविवार को कुछ बड़ा अनाउंस करने वाली हैं। जिसके बाद दर्शक कयास लगा रहे हैं कि वह नागिन 7 से जुड़ी ही खबर देने वाली हैं। आज नागिन 7 का फर्स्ट लुक सामने आ सकता है और साथ ही पहली झलक भी रिवील की जा सकती है। अब बस दर्शकों को आज रात का इंतजार है। 

Bigg Boss 19 के सेट पर इस भोजपुरी हसीना ने लगाए ठुमके, डांस वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग, देसी अंदाज में एक्ट्रेस ने लूटी…

Advertisement