Home > मनोरंजन > 10 साल पुराना झगड़ा हुआ खत्म, सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच हुई सुलह; बोलीं- ‘वनवास हुआ खत्म’

10 साल पुराना झगड़ा हुआ खत्म, सुनीता आहूजा और कृष्णा अभिषेक के बीच हुई सुलह; बोलीं- ‘वनवास हुआ खत्म’

Sunita Ahuja And Krushna Abhishek: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच काफी सालों से झगड़े चल रहे हैं. हालांकि, दोनों के रिश्ते धीरे-धीरे ठीक होते नजर आ रहे हैं. वहीं अब गोविंदा की पत्नी ने इस अनबन को पूरी तरह से खत्म कर दिया है.

By: Preeti Rajput | Published: April 16, 2026 12:15:21 PM IST



Sunita Ahuja And Krushna Abhishek: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के परिवार के बीच काफी लंबे समय से चल रही अनबन अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को लाफ्टर शेफ के अपकमिंग एपिसोड़ में देखा जाने वाला है. शो में कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा शाह कंटेस्टेंट के तौर पर पहले से ही नजर आ रहे हैं. शो का एपिसोड बुधवार को ही शूट हुआ है. शूट के दौरान कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने मामी सुनीता के साथ खूब पोज दिए और एक-दूसरे को गला लगाया. 

खत्म हुआ सालों पुराना झगड़ा 

सुनीता ने कहा कि ‘मेरे दोनों बच्चों के साथ बहू है, बेटा भी है, बेटे के बेटे भी हो गए हैं. अब क्या है यार, सब भाड़ में जाए. वक्त का क्या भरोसा है, रात में सोते हैं, सुबह उठेंगे या नहीं. अब जब मिलें है तो घमासान होगा.’ कश्मीरा शाह कहती हैं कि ‘जलने वालों तुम सबका मुंह काला’. वहीं कृष्णा ने कहा कि ‘ये लाफ्टर शेफ की अब तक की बेस्ट गेस्ट हैं. इन्होंने इतना हंसाना. आप सभी मामी को देखना, मैं सभी की क्लास लगाता हूं. आज इन्होंने हम सबकी क्लास लगा दी. खासतौर पर मेरी, हमें बहुत मजा आया.’ 

अंत में सुनीता कहती हैं कि ’14 साल बाद आज वनवास खत्म हो रहा है.’ फिर कश्मीरा कहती हैं कि ‘अब किसी और का शुरू होगा.’ इसके बाद सुनीता कहती हैं कि ‘पता नहीं अब किस-किस की कहा-कहां जलेगी.’ 

हाथ से ड्रेस हटाकर लेग फ्लॉन्ट करना पड़ा भारी: Malaika Arora की ‘साइड कट’ ड्रेस देख भड़के लोग, कहा – ‘अंटी जी, अब तो उम्र का लिहाज कर लो!’

साल 2016 से चल रही अनबन 

बता दें कि, गोविंदा और कृष्णा की फैमिली के बीच साल 2016 से अनबन चल रही थी. इस दौरान दोनों परिवारों में बातचीत भी बंद हुई थी. गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा अभिषेक के कारण कपिल के शो में जाने से भी मना कर दिया था. कृष्णा अभिषेक ने भी मीडिया में आकर पारिवारिक झगड़ों को लेकर बातचीत की थी. हालांकि, कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की शादी में गोविंदा अपनी भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. हालांकि, सुनीता उनके साथ नहीं गई थीं. लेकिन लाफ्टर शेफ में आकर सुनीता ने कृष्णा अभिषेक संग सभी झगड़ें सुलझा लिए हैं. 

Dacoit Box Office: सिनेमाघरों में ठंडी पड़ी ‘डकैत’ की दहाड़, बजट निकालना हुआ मुश्किल; मेकर्स की बढ़ी चिंता

Advertisement