Malaika Arora Latest Look 2026: बॉलीवुड की ‘फिटनेस क्वीन’ कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से अपने कपड़ों के चलते चर्चा का विषय बन चुकी हैं, सोशल मीडिया पर मलाइका इस बार अपनी एक हॉट और रिवीलिंग ड्रेस को लेकर ट्रोलर्स के हाथों आ गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां उनका बोल्ड लुक देखकर लोग हैरान रह गए. आपको बता दें कि मलाइका ने एक ऐसी ड्रेस कैरी की थी जो एक साइड से पूरी तरह खुली हुई थी, यह विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब मलाइका बार-बार अपने हाथ से ड्रेस के उस खुले हिस्से को हटाते हुए अपना पैर फ्लॉन्ट करती नजर आईं. लोगों का कहना है कि ड्रेस में कोई कमी नहीं है, मगर मलाइका की यह जानबूझकर अपनी टांगे दिखाने वाली हरकत अच्छी नहीं.
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें ड्रेस को लेकर बातें कहीं, तो कुछ ने उनकी उम्र को लेकर तंज कसे. कई यूजर्स ने तो एक्ट्रेस की वीडियो पर यह तक कमेंट कर दिया कि – ‘आंटी जी, अब तो उम्र का लिहाज कर लो’, जिसके बाद देखते ही देखते मलाइका पूरे इंटरनेट पर छा गईं.