Categories: मनोरंजन

हाथ थाम कर लाए स्टेज, लगाए ठुमके और दे डाला चुम्मा, Shah Rukh Khan ने इस लड़की के साथ किया सबके सामने रोमांस, जानें कौन है ये लकी गर्ल?

Shah Rukh Khan Viral Video: आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' प्रीव्यू एक मेगा इवेंट में जारी किया गया। इस इवेंट में खुद शाहरूख खान धमाल मचाते हुए नजर आए। इस इवेंट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Published by Preeti Rajput
Shah Rukh Khan Viral Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इन दिनों सुर्खियों में चल रही है। इस सीरीज के जरिए आर्यन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। इस सीरीज के मेगा लॉन्च का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान ने बेटे आर्यन के साथ मिलकर फैंस को सरप्राइज दिया।

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू लॉन्च

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के टीजर के बाद अब प्रीव्यू लॉन्च कर दिया गया है। इस इवेंट में सीरीज की पूरी कास्ट और कैमियो किरदार नजर आए। प्रीव्यू लॉन्च के लिए ग्रैंड इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट को खुद किंग खान होस्ट करते हुए नजर आए। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान एक खूबसूरत लड़की का हाथ थामें हुए नजर आ रहे हैं। यह लड़की और कोई नहीं बल्कि सीरीज की लीड एक्ट्रेस सहर बांबा हैं।

शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में शाहरुख खान ब्लैक सूट में कमाल के लग रहे हैं। उनके हाथ में आर्म सपोर्ट लगा हुआ है। इस बीच वह मंच पर सहर बांबा का हाथ थामकर उन्हें स्टेज के सेंटर तक ले जाते दिख रहे हैं। फिर वह उनके साथ ठुमके लगाते हुए नजर आए। फिर प्यार से गले लगाकर किस भी कर डाला। सहर बांबा काफी खुश नजर आ रही हैं। शाहरुख खान संग ये खास मोमेंट सहर के लिए काफी यादगार रहने वाला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सहर को लकी गर्ल बता रहे हैं और किंग खान को जेंटलमैन।वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी बोलो शाहरुख खान की वाइब्स ही अलग है। एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा- शाहरुख एक सच्चे जेंटसमैन हैं। एक और यूजर ने लिखा-हम बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से प्यार करते हैं। एक ने लिखा-वह कितनी लकी है।

कौन है सहर बांबा?

सहर बंबा हिमाचल प्रदेश के शिमला से ताल्लुक रखती हैं। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह एक्टिंग और आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई आ गई। उनके शुरू  से ही डांस और परफॉर्मिंग आर्ट्स काफी शौक था। वह भरतनाट्यम, बेली डांस और लैटिन बॉलरूम डांस आसानी से कर लेती हैं। सहर ने  2019 में आई फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2021 में कुछ और फिल्मों और टीवी शोज में वह नजर आई थी।
Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: aryan khan

Recent Posts

ISRO की बड़ी कामयाबी! चंद्रयान-4 में विक्रम की होगी शानदार लैंडिंग, प्रज्ञान उठाएगा चांद के सैंपल

ISRO ने भारत के चंद्रयान-4 मिशन के लिए चंद्रमा की सतह पर एक लैंडिंग साइट…

February 9, 2026

RMS कक्षा 6 और 9 प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें इंटरव्यू कॉल लेटर

RMS CET Result 2026 Out: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) ने आज 9 फरवरी 2026 को…

February 9, 2026

IRCTC e-pantry Service: आईआरसीटीसी में ई-पेंट्री सेवा की शुरूआत, रेल यात्रियों को होगा फायदा; यहां जानें कैसे करें बुकिंग?

IRCTC online meal booking: ई-पैंट्री एक डिजिटल समाधान है, जिसके माध्यम से पैंट्री वाली चुनिंदा…

February 9, 2026

Tata Harrier vs Maruti Victoris: पावर, कम्फर्ट और वैल्यू में कौन-सी एसयूवी भारतीय सड़कों पर है दमदार? यहां जानें सारी डिटेल्स

Compare Tata Harrier vs Maruti Suzuki Victoris: कम्फर्ट और इंटीरियर एक्सपीरियंस के मामले में दोनों…

February 9, 2026