आखिर क्यों Munawar Faruqui को जान से मारना चाहता है Goldy Brar? रात के अंधेरे में कॉमेडियन के दुश्मन खल्लास, मौके की थी तलाश

Munawar Faruqui News: दिल्ली पुलिस ने मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश कर रहे दो शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. कालिंदी कुंज में मुठभेड़ के बाद पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई. दोनों मुनव्वर की हत्या की प्लानिंग कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, ये दोनों मुनव्वर की रेकी भी कर चुके थे.

Published by Preeti Rajput

Delhi Police Arrested Goldy Brar Gang Shooters: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. उन्होंने एक हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है. दिल्ली के कालिंदी कुंज (Kalindi Kunj) इलाके में आधी रात को मुठभेड़ में दो शूटर को घायल कर पकड़ लिया गया है. यह दोनों गैंगस्टर रोहित गोदारा (Rohit Godara) और वीरेंद्र चारण गैंग के लोग थे. पुलिस सुत्रों के अनुसार, यह दोनों स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की हत्या की साजिश का पूरा प्लान तैयार कर चुके थे.

मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश नाकाम

मुनव्वर फारूकी एक फेमस कॉमेडियन है. हालांकि वह कई बार विवादों का भी हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन बिग बॉस के बाद उन्हें लोगों का काफी प्यार मिल रहा है. लेकिन गस्टर रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण की गैंग इनकी हत्या करना चाहती है.

घर की हो चुकी थी रेकी

सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों में से एक पानीपत का पहने वाला राहुल है. वहीं दूसरा भिवानी निवासी साहिल है. दोनों पर हरियाणा में दिसंबर 2024 में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है. तभी से यह दोनों फरार चल रहे थे. हरियाणा में खूनी खेल करने वाले ये दोनों अब कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को अपना निशाना बनाने वाले थे. दोनों बदमाश मुनव्वर की हत्या की प्लानिंग कर चुके थे. यहां तक की उनके मुंबई और बेंगलुरू के ठिकानों की भी रेकी हो चुकी थी. बस साजिश को अंजाम देना बाकी था. 

Related Post

ऐश्वर्या-अभिषेक ने यूट्यूब पर ठोका 4 करोड़ का केस, AI Deepfake वीडियो बना विवाद

कॉमेडियन का दुश्मन कौन?

दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण गैंग के दो शूटर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास हैं. पुलिस ने जाल बिछाया और करीब 3 बजे के आसपास बाइक पर सवार दोनों शूटर पुलिस को देख भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाब में पैर में गोली मारी और पकड़ लिया. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस ने दोनों के पास से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं. 

इस मुठभेड़ के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर कौन मुनव्वर की जान लेना चाहता है. यह गैंग किसके इशारे पर काम कर रहा है और मुनव्वर का इनसे क्या लेना देना है.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026