Home > मनोरंजन > कैसी दिखती है दीपिका-रणवीर की बेटी? दुआ का चेहरा रिवील होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, फैंस ने कर डाली ये डिमांड

कैसी दिखती है दीपिका-रणवीर की बेटी? दुआ का चेहरा रिवील होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, फैंस ने कर डाली ये डिमांड

Deepika-Ranveer's daughter Dua: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया और अपने घर में जोरदार स्वागत किया। लेकिन कपल ने अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। कपल नें पैप्स और फैंस से भी बेटी की तस्वीरें ना लेने की अपील की थी।

By: Preeti Rajput | Published: August 25, 2025 10:26:14 AM IST



Deepika-Ranveer’s daughter Dua’s Revealed: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। दोनों फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। कपल अक्सर अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहता है। लोगों को दोनों का बेबाक और चिल अंदाज काफी पसंद आता है। दीपिका और रणवीर  पैप्स और फैंस के साथ भी फ्रैंडली रहते हैं। दोनों फैंस के साथ सेल्फी क्लिक कराते रहते हैं। लेकिन कपल अपनी बेटी दुआ को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है। 

रणवीर-दीपिका की बेटी का वीडियो हुआ वायरल 

रणवीर-दीपिका ने सितंबर 2024 में अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। अपनी इस प्यारी से बेटी का नाम कपल ने दुआ रखा है। दुआ जल्दी ही 1 साल की होने वाली हैं। लेकिन अभी तक स्टार कपल ने उसका चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। पब्लिक में दीपिका बेटी का फेस कवर करके रखती हैं। लेकिन हाल ही में एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वायरल वीडियो में दुआ का चेहरा देखा जा सकता है। ऐसे में अब कपल के फैंस अपलोडर पर अपनी भड़ास निकालते हुए नजर आ रहे हैं। 

पापा रणवीर पर गई है दुआ

सोशल मीडिया पर दीपिका की बेटी दुआ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका दुआ को गोदी में लिए हुए नजर आ रही हैं। फिर जैसे ही दीपिका को पता चलता है कि उनका और दुआ का वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह काफई असहज महसूस करने लगती हैं। शख्स ने ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड किया, वह तेजी से वायरल होने लगा है। लोगों का कहना है कि दुआ बिलकुल पापा पर गई है। वीडियो वायरल होने के बाद रणवीर-दीपिका के फैंस का गुस्सा अपलोडर पर फट चुका है। यूजर इस वीडियो को डिलीट करने की मांग कर रहे हैं। 

Naagin 7 Teaser: फिर आपसे मिलने आ रही है नागिन, एकता कपूर के ‘नागिन 7’ का पहला टीजर आया सामने…अब इंतजार हुआ खत्म

फैंस ने कर दी बड़ी मांग 

इस वीडियो के वायरल होने पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैंने आज दुआ का चेहरा देखा। मुझे उम्मीद है कि पापा कभी भी सिड या कियारा की इजाज़त के बिना बेबी सिडकी की वीडियो नहीं बनाएंगे, ये वाकई घिनौना है। अपनी बेटी की निजता की रक्षा करना उनका अपना फ़ैसला है, जब तक कि वो इसे हमसे शेयर न करना चाहें वो किसी भी चीज़ का सम्मान नहीं कर सकते। 

Biggboss 19 में छिड़ गया Samay Raina का मुद्दा, Pranit More ने Salman Khan से कहा कुछ ऐसा; लोटपोट हो गए ‘भाईजान’

 

Advertisement