80 के दशक में बॉलीवुड में बेहद पॉपुलर थी ये चाइल्ड आर्टिस्ट, अब नौकरी करके चला रही घर

70-80 के दशक की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू यानी शाहिंदा बेग अब कहां हैं और क्या करती हैं? जानिए बॉलीवुड छोड़ने के बाद उनकी लाइफ के बारे में.

Published by Kavita Rajput

बात आज 70-80 के दशक की चर्चित चाइल्ड एक्ट्रेस की जिन्हें आपने उस जमाने की लगभग हर बड़ी और पॉपुलर फिल्मों में देखा होगा. इनका फिल्मी नाम बेबी गुड्डू (Baby Guddu) था और इसी नाम से ये फिल्म इंडस्ट्री में जानी गईं. हालांकि,  बेबी गुड्डू का असल नाम शाहिंदा बेग (Shahinda Baig) है और वे फिल्ममेकर एम.एम. बेग की बेटी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिंदा ने महज 3 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. उनकी पहली फिल्म का नाम था पाप और पुण्य. बहरहाल, आज हम आपको ये बताएंगे कि अब बेबी गुड्डू कहां हैं ?

बड़े बड़े स्टार्स के साथ किया काम 

बेबी गुड्डू ने बहुत छोटी उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में ऊंची छलांग लगाई थी. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. वे अपने दौर के बड़े और चर्चित स्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan), राजेश खन्ना से लेकर श्रीदेवी, जया बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम कर चुकी हैं. हालांकि, महज 11 साल की उम्र में ही बेबी गुड्डू यानी शाहिंदा बेग ने एक्टिंग छोड़ पढ़ाई पर ध्यान लगाना शुरू कर दिया था. बताते हैं कि उस समय तक शाहिंदा बेहद पॉपुलर हो चुकी थीं लेकिन पढ़ाई पर फोकस करने के चलते उन्होंने एक्टिंग से खुद को दूर कर लिया था.

Related Post

 

अब कहां हैं शाहिंदा, क्या करती हैं ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पढ़ाई के बाद शाहिंदा बेग दुबई में सैटल हो गईं थीं. जिसके बाद से वे वहीं रह रही हैं. शाहिंदा बेग एक एयर लाइन कंपनी के लिए काम करती हैं और एयर होस्टेस की पोस्ट पर हैं. वहीं, शाहिंदा की शादी अब्दुल नाम के एक शख्स से हुई है. इनके बच्चे भी हैं, शाहिंदा बेग अब पूरी तरह बदल चुकी हैं और उन्हें पहचान पाना भी बेहद मुश्किल हो चला है.

Kavita Rajput

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026