10 साल की उम्र में कमाई कर रही हैं सनी की गोद ली हुई बेटी, बेटों को होती है जलन; सुनकर फराह भी रह गई दंग

Sunny Leone: सनी लियोनी ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा ने उनके आविष्कार ‘बू बॉक्स’ का पेटेंट कराया है, जिसकी कीमत ₹999 है.

Published by Preeti Rajput

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी निशा ने 10 साल की उम्र में ही कमाई करना शुरु कर दिया है. निशा ने कुछ समय पहले ही एक छोटा सा इन्वेंशन किया है. वह अपना पेटेंटेड प्रोडक्ट ‘बू बॉक्स’ बेच रही हैं.

पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ एक्ट्रेस सनी लियोनी के मुंबई वाले घर पहुंची  थीं. वहां उनकी मुलाकात सनी और उनके पति डेनियल वेबर के साथ हुई. इसी दौरान फराह ने  उनके बच्चों निशा, अशर और नोआ के बारे में बात की.

10 साल की उम्र में की कमाई

इसी दौरान सनी ने बताया कि उनकी पहली और गोद ली हुई बेटी निशा को पहले से ही पता है कि वह एडॉप्टेड है और वो बहुत समझदार है. सनी ने गर्व से कहा कि निशा 10 साल की उम्र में अपनी खुद की कमाई करती हैं. यह सुनकर फराह ने खूब मजाक बनाया उन्होंने वो घर जाकर अपने बच्चों को डांटेंगी.सनी ने कहा कि उनकी बेटी ने एक छोटा सा इन्वेंशन भी किया है. जिसका उन्होंने पेटेंट भी कराया है. उन्होंने फराह खान को उसका प्रोटोटाइप भी दिखाया. जिसका नाम ‘बू बॉक्स’ है.

क्या है ‘बू बॉक्स’?

सनी ने कहा कि मुंबई की धूल के कारण निशा को एलर्जी होती रहती है. वह टिशयू यूज करती रहती थी, लेकिन उन्हें इधर-उधर फेंक दिया करती थी. एक दिन सनी ने देखा कि निशा ने टिश्यू बॉक्स के साथ टेप से एक डिस्पोजेबल कप चिपका दिया है, ताकी उसे यूज किया जा सके और टिश्यू को सीधा उसी में डाला जा सकें. 

Related Post

‘बू बॉक्स’ की कीमत?

उन्होंने बताया कि ये टिश्यू बॉक्स 999 रुपये में मिल रहा है. इसे आप अमेज़न जैसी शॉपिंग ऐप से भी खरीद सकते हैं. यह सुनकर फराह खान काफी इंप्रेस हो गईं. उन्होंने कहा कि – वाह यह ततो बहुत आसान और बढ़िया आइडिया है. फिर वह मजाक में कहती हैं कि अब तो तुम्हारी लाइफ सेट है. मेरे बच्चों को भी जल्द ही कुछ इन्वेंट करना होगा. 

Shraddha kapoor Net Worth: 60 करोड़ का घर, महंगी गाड़ियां, जानें कितनी रईस हैं शक्ति कपूर की लाडली

बेटों को हुई जलन

इस पर सनी कहती हैं कि उनके बेटे भी अब थोड़ा जलने लगे हैं. उन्हें लगता है कि निशा के पास बहुत ज्यादा पैसे होंगे और उन्हें उससे ही माफी मांगनी होगी. इस पर फराह ने कहा कि वही तो इतनी चीजें बना रही है. सनी ने गर्व से कहा कि 10 साल की उम्र में ही कमाई कर रही है. फराह खान ने सनी लियोनी की पैरेंटिंग की खूब तारीफ की. 

घर से भागीं, पुलिस के थप्पड़ खाए…शादी टूटने से गई डिप्रेशन में; फिर भी नहीं टूटीं बॉलिवुड की ये दिग्गज अदाकारा

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर शाम कब से शुरू होगा शुभ समय? जानें खरीदारी और पूजा का सही टाइम

Akshaya Tritiya 2026: देशभर में आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जा रहा है,…

April 19, 2026

Sudden death police station India: तहरीर देने आए वृद्ध की थाने के सामने मौत, जमीनी विवाद में देने पहुंचे थे तहरीर

Sudden death police station India: सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय वृद्ध…

April 19, 2026

Payagpur Brick Kiln Accident: खेल-खेल में गई जान! ईंट भट्टे के गड्ढे में मिली 5 साल की बच्ची का शव

Payagpur brick kiln accident: रानीपुर इलाके के गौड़रिया ग्राम निवासी विक्रम नामक ग्रामीण पयागपुर थाना…

April 19, 2026

Aurangabad Farmer Shot: हथियारबंद गैंग का कहर…कंधे में गोली मार किसान से उड़ाए पांच लाख

Aurangabad crime news: रविवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे कौशल सिंह ने बताया…

April 19, 2026