73
Sudden death police station India: सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बेनीपुर उर्फ पुरैना निवासी लगभग 60 वर्षीय राम निवास की अचानक मौत हो गई. थाने के सामने हुई इस घटना ने आसपास मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया.
जमीनी विवाद में तहरीर देने पहुंचे थे राम निवास
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम निवास किसी जमीनी विवाद को लेकर इटवा थाने में तहरीर देने आए थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े. घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए. घटना के बाद परिजनों और वहां मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इटवा ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
अचानक हुई इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अस्पताल परिसर में मातम का माहौल बना हुआ है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर वृद्ध की अचानक मौत के पीछे हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.
disclaimer- The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.