PM Narendra Modi Address: संसद में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने के एक दिन बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. अपने संबोधन में देश के प्रधानमंत्री ने बेहद ही भावुक होते हुए जनता से माफी मांगी, और कहा कि सरकार की पूरी कोशिशों के बावजूद ‘नारी शक्ति’ के सपनों को चोट पहुंची है. 18 अप्रैल की रात 8:30 बजे हुए इस संबोधन में उन्होंने सीधे तौर पर विपक्ष पर हमला बोला और उनपर सुधारों को रोकने और महिला सशक्तिकरण पर राजनीति करने का आरोप लगाया.
संसद में यह बिल सीमांकन (Delimitation) और सीटों के पुनर्वितरण को लेकर हुए बड़े विवाद के कारण जरुरी बहुमत हासिल न कर सका, इसके अलावा प्रधानमंत्री ने देश की सभी महिलाओं को यह विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार हार नहीं मानेगी और भविष्य में इन सभी बाधाओं को दूर कर 33% आरक्षण को हकीकत में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है. आगे उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया है, और वे इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे, देखें पूरा वीडियो.