Home > बिहार > Aurangabad Farmer Shot: हथियारबंद गैंग का कहर…कंधे में गोली मार किसान से उड़ाए पांच लाख

Aurangabad Farmer Shot: हथियारबंद गैंग का कहर…कंधे में गोली मार किसान से उड़ाए पांच लाख

Aurangabad crime news: रविवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे कौशल सिंह ने बताया कि उनका हार्वेस्टर भाड़े पर गरवा गांव के एक किसान की खेत में गेहूं की फसल की कटनी में लगा हुआ था.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 19, 2026 1:59:29 PM IST



Farmer Shot Robbery : पुलिसिया गस्ती एवं चुस्ती को धत्ता बताते हुए छह से सात की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर उससे पांच लाख रुपए छीन लिए और फरार हो गए. घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खड़ोखर गांव के समीप की है. अपराधियों के छिनतई का शिकार हुए किसान की पहचान खड़ोखर गांव निवासी 50 वर्षीय कौशल सिंह के रूप में की गई है.

हथियारबंद अपराधियों ने छीने पांच लाख

रविवार के पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे कौशल सिंह ने बताया कि उनका हार्वेस्टर भाड़े पर गरवा गांव के एक किसान की खेत में गेहूं की फसल की कटनी में लगा हुआ था. आज उनसे भाड़े का हिसाब करके पांच लाख छह सौ रुपए लेकर अपने गांव आ रहा था.

तभी गांव से हो कुछ दूर पहले छह से सात की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और हथियार के बल पर पैसे छीनने लगे.

कंधे पर लगी गोली, केस दर्ज

जब उनका विरोध किया तो उनमें से एक ने गोली चला दी जो उनके कंधे में जा लगी. जिससे वह गिर पड़े. उनके गिरते ही अपराधियों ने रुपए छीना और फरार हो गए. इस संबंध में उनके द्वारा नामजद अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. हसपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement